आजमगढ़ : BJP जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन…

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व सेवा सप्ताह कार्यक्रम के क्रम में सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान और प्लाज्मा दान किया गया।

रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्री कृष्ण पाल, जिला महामंत्री विनोद कुमार उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज,जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्रा की उपस्थिति में हुआ।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : लोकबंधु हॉस्पिटल में दर्द से तड़पने के लिए मजबूर हुआ मरीज

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जन सेवा को माध्यम बनाकर सेवा सप्ताह कार्यक्रम कर रही है। 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम के क्रम में जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, भाजयुमो अध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्रा, चन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को युवा मोर्चा के द्वारा मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ पर रक्तदान और प्लाज्मा दान किया गया। इसी क्रम में 15 सितंबर को नेहरू हाल में गरीब भाईयों एवं बहनों को चश्मा वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : दवा जमाखोरों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई –  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कमलेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों की सेवा का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने आप को हमेशा देश के प्रधान सेवक के रूप में प्रस्तुत किया है। उनके 70वें जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान और प्लाज्मा दान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

हमें गर्व है कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक ऐसा ओजस्वी व्यक्तित्व है जिन्होने राजनीति को जन सेवा का माध्यम बनाया।इस अवसर पर चन्द्रपाल सिंह, एकलव्य पाण्डेय, नवनीत राय, सूर्य प्रकाश सिंह, गोपाल राय, अवनीश तिवारी, विनायक सिंह सरदार, अभिषेक गुप्ता, शिवम् मिश्रा मौजूद रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button