ईरान की संसद पर हमला, हथियारों से लैस हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक बनाया
तेहरान। ईरान की संसद पर बड़ा हमला हुआ है। तीन अज्ञात बंदूकधारियों ने संसद पर हमला कर एक शख्स को घायल कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों को बंदूकधारियों ने बंधक भी बना लिया है। इस बीच दक्षिणी तेहरान के इमाम खमैनी मकबरे में भी फायरिंग की खबरें हैं।
बंदूकधारियों और ईरानी सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग चल रही है। उधर स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। खबरों के मुताबिक बंदूकधारियों के हमले में दो विजिटर घायल हुए हैं जबकि एक सुरक्षा अधिकारी भी घायल हुआ है। स्थानीय न्यूज एजेंसी मेहर ने सांसद इलियास हजरती के हवाले से यह जानकारी दी है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]