केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अचानक तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी हालत फिलहाल स्थिर बता रहे हैं।

रामविलास पासवान पटना में एक बैठक कर रहे थे। तभी अचानक उन्होंने सांस लेने में दिक्कत की बात बताई। इस पर उन्हें फौरन पास के पारस अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। बताया जा रहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भी लाया जा सकता है। फिलहाल डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

इससे पहले एक और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को अचानक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। सिन्हा गोरखपुर में एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। बाद में उन्हें दिल्ली लाया गया और एम्स में इलाज किया गया था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button