कौशांबी : पैसो के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

पैसो के लेनदेन के विवाद में एक सिपाही और सब इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध, घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी

 

यूपी के कौशांबी में पैसो के विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष हुआ। घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना करारी थाना इलाके के महेंद्र गांव की है।

जानकारी के मुताबिक कौशांबी के करारी थाना इलाके के महेंद्र गांव में सोमवार की शाम पैसो के लेनदेन के विवाद में दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे और रॉड चले। घटना में दोनो तरफ से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल महिला संतोषी देवी को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिसमें चौबे लाल की हालत अधिक गंभीर है। जिसे इलाज के लिए प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है।

मृतक के परिवार वालो के मुताबिक खूनी संघर्ष के पीछे एक सिपाही और सब इंस्पेक्टर की भूमिका सवालों के घेरे में है। बीते कई दिनों से दोनों पक्ष में पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन पुलिस आरोपियों की पार्टी बंदी कर रही थी। जिसका नतीजा यह रहा कि दोनो पक्ष में खूनी संघर्ष हुआ और एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाबत एएसपी समर बहादुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button