घोषणापत्र जारी होने से पहले भाजपा कार्यालय पर हंगामा, गेट बंद, आत्मदाह की कोशिशें

लखनऊ। घोषणापत्र जारी होने के पहले ही राजधानी के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देने और अन्य प्रत्याशियों के टिकट बदलने की मांग को लेकर आक्रोशित कई कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे को देखते हुए पार्टी दफ्तर में ताला जड़ दिया गया और इसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पार्टी का घोषणापत्र जारी करने से पहले आज भाजपा कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे। ये कार्यकर्ता दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देने और कई प्रत्याशियों के टिकट कटने से नाराज हैं। ये राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के सामने अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए गेट पर ताला लगा दिया गया। इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा भडक़ गया। वे पार्टी दफ्तर के सामने हंगामा करने लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने ऊपर पेट्रोल छिडक़ कर आत्मदाह की कोशिश की। हंगामे को देखते हुए पार्टी दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए भाजपा के ‘मिशन यूपी’ को झटका लग सकता है। राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह आज भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे।

आत्मदाह की कोशिश मामले में जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे राम प्रताप सिंह पिंटू के समर्थक बताए जा रहे हैं। ये गाजीपुर के निवासी हैं। गौरतलब है कि प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से ही भाजपा का प्रदेश कार्यालय उम्मीदवार विरोधियों का अखाड़ा बन गया है। प्रदेश भर में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को कल वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला भी फूंका गया।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठïन में कार्यकताओं के बीच इसे रखेंगे। सूत्रों का कहना है कि घोषणा पत्र में युवाओं, बेरोजगारों, किसानों और गरीबों पर फोकस होगा। इसके अलावा विकास और सुशासन पर जोर दिया जाएगा। भाजपा अपने घोषणा पत्र में भविष्य के तमाम वादे करेगी। अमित शाह गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठïान में चुनावी संकल्प पत्र जारी करने के साथ ही पार्टी का चुनावी अभियान आरंभ करने का ऐलान भी करेंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button