जानिये, गर्भावस्था में किन संतुलित आहारो का करे सेवन

संतुलित आहार न केवल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं बल्कि यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए भी बहुत आवश्यक होते हैं। संतुलित खाद्य पदार्थ हमारे बॉडी के हारमोंस को संतुलित करते हैं व प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। जिससे स्त्रियों में गर्भवती होने की संभावनाएं बन जाती हैं। गर्भावस्था में भी संतुलित आहारों का सेवन बहुत महत्वपूर्ण होता है। संतुलित आहार का सेवन करने से मां व बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

Image result for जानिये, गर्भावस्था में किन संतुलित

1- पालक, हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलिक एसिड व आयरन की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। गर्भावस्था में इन सब्जियों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इन सब्जियों का सेवन करने से मां व उसके पेट में पल रहा बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

2- नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो स्कीन के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर आप प्रतिदिन नींबू का सेवन करते हैं तो आपके होने वाली बच्चे की स्कीन स्वस्थ रहती है।

3- अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन इ, ज़िंक, लाइकोपीन, प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें कैल्शियम व आयरन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो मां व बच्चे के लिए लाभकारी होती है।

4- गर्भावस्था के दौरान भरपूर मात्रा में पानी का सेवन महत्वपूर्ण होता है। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करने से बॉडी स्वस्थ रहता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button