झांसी- नवविवाहिता से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Two young men raped  झांसी- शादी के समय एक बेटी अपना मायका इस उम्मीद पर छोड़कर ससुराल पहुंचती है कि उसे वहा सारी खुशियां मिलेगी जो उसे मायके में मिलती थी। लेकिन शायद झांसी के मऊरानीपुर में रहने वाली उस महिला के नसीब में यह सब लिखा ही नहीं था जैसे।

दरअसल महिला के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि:-

  • ससुराल में पहुंची महिला का उसके ससुर और देवर ने पहले बलात्कार किया।
  • इसके बाद उसे आयेदिन प्रताड़ित करते जिसके बाद मौका मिलते ही उसे मौत के घाट उतार दिया।
  • फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के ईशानगर थानान्तर्गत ग्राम आमखेरा निवासी कैलाश दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता।
  • कैलाश ने अपनी बेटी उर्मिला का विवाह झांसी के मऊरानीपुर थानान्तर्गत ग्राम बौड़ा में रहने वाले श्याम रजक के साथ किया।
  • कैलाश का आरोप है कि ससुराल पहुंची बेटी पर उसके ससुर और देवर की शुरु से ही नियत खराब थी।
  • जब वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे तो उसकी बेटी ने मायके वालों को इसके बारे में बताया।
  • मामले की खबर मिलते ही मायके पक्ष ने अपनी बेटी के ससुराल पहुंचकर इसका उलंघन किया।
  • जिसके बाद से आक्रोशित ससुर और उसके देवर ने नवविवाहिता के साथ बलात्कार किया।
  • यह सुनने के बाद पिता अपनी बेटी को ससुराल से लेकर मायके आ गया।
  • कुछ समय बीतने के बाद बेटी का पति गलती मानते हुए उसे अपने साथ पुनः ससुराल ले गया।

Two young men raped : नवविवाहिता के ससुराल पहुंचने के बाद बेटी का पति और ससुरालीजन 5 लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांगी गई रकम न देने पर उसे आये दिन प्रताड़ित करने लगे।

  • विगत दिवस सुबह के समय बेटी के पति द्वारा जानकारी दी गई कि उसकी बेटी की हालत खराब है।
  • घटना की सूचना मिलते ही नवविवाहिता का पति दिल्ल से मऊरानीपुर आया।
  • जहां उसके सामने उसकी बेटी का शव पड़ा मिला।
  • जिसे लेकर पुलिस को सूचना दी गई।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते लिया।
  • साथ ही इस मामले पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button