दांत फिर भी लग रहे कीड़े, तो ये है बचने का तरीका

अक्सर लोग सोचते हैं कि हम ब्रश तो दिन में 2 बार करते हैं पर फिर भी दांत खराब हो रहे हैं। कभी दांत में दर्द तो कभी मसूड़ो में सूजन जैसी समस्या तो कभी कीड़े लग जाना। क्या आपने कभी सोचा कि आखिर आप ऐसी क्या गलती कर रहे हैं जिसकी वजह से आपको दांतो की समस्या से जूझना पड़ रहा है?

Related image

दांत खराब होने के पीछे ये है कारण

चलिए हम बताते हैं। आम तौर पर लोगों को लगता है कि जिस तरीके से वो ब्रश कर रहे हैं वो ही ब्रश करने का सही तरीका है। अगर ब्रश करने का आपका तरीका अच्छा होता तो शायद कभी भी आपको दांत से संबंधित कोई समस्या नहीं होती।

तो आज हम आपको बताएंगे कि अपने दांतो की सफाई कैसे करें जिससे आपको कभी भी दांत की समस्या से जूझना न पड़े।

# कई बार लोग ब्रश को पूरा दिन पानी में डाल कर रखते हैं। लोगों को लगता है कि लगता है कि ऐसा करने से ब्रश के तार मुलायम हो जाएंगे। ऐसा करना खतरे से खाली नहीं। जब आप अपने ब्रश को पानी में डालकर रखते हैं तो उसके तार पतले हो जाते हैं। जिससे ब्रश की सफाई करने की क्षमता कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें:   जानिए क्या होते हैं बार-बार प्यास लगने के कारण

# अपने ब्रश को कभी भी बाथरूम में नहीं रखना चाहिए क्योंकि बाथरूम में बार-बार शौच के बाद फ्लश किया जाता है जिससे हवा में उड़ने वाले कीटाणु ब्रश पर चिपक जाते हैं। कीटाणु भरे ब्रश से दांत साफ करना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसलिए आपको आपना ब्रश हफ्ते में एक बार जरूर साफ करना चाहिए।

# आजकल बाजार में ब्रश को ढक कर रखने के लिए तरह-तरह के बॉक्स आ रहे हैं। इस बॉक्स में ब्रश को लटका दिया जाता है और बॉक्स का ढक्कन बंद कर दिया जाता है। इससे आपके ब्रश पर कीटाणु पनपने लगते हैं।

# घर के सभी लोगों को अपने-अपने ब्रश अलग स्थान पर रखने चाहिए। एक ही जगह पर ब्रश रखने से एक टूथब्रश के बैक्टीरिया दूसरे ब्रश पर चले जाते हैं।

# डॉक्टर्स के अनुसार 3 महीने बाद टूथब्रश बदल देना चाहिए। अगर ब्रश के रेशे फैल गए हों तो ब्रश जरूर बदल दें। टूथब्रश की गंदगी आपको दांतों की सेहत के साथ दिल को भी नुकसान पंहुचा सकती है। अगर आप किसी लंबी बीमारी के बाद ठीक हुए हों तो अपना ब्रश बदल लें।

# लोग हमेशा ये सोचते हैं कि ज्यादा देर ब्रश किया जाए ताकि दांत चमक जाएं पर डॉक्टर्स की मानें तो दांतो को 2 मिनट ज्यादा नहीं साफ करना चाहिए। ब्रश हमेशा ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की तरफ ही चलाना चाहिए। ब्रश करने के बाद मसूड़ों की उंगली से मसाज जरूर करें। इससे मसूड़े मजबूत होते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button