दिनभर रहना चाहते हैं फिट और हेल्थी तो रोज़ सुबह जरुर करे इन तीन चीजों का सेवन

सुबह का नाश्ता बहुत ही जरूरी है। अगर आप सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषण से भरपूर कर लेते हैं तो यह आपको पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। डॉक्टरों द्वारा भी सुबह के समय सेहतमंद नाश्ता करने की सलाह दी जाती है।

कई लोगों द्वारा सुबह नाश्ते में संतरे, दही और इत्यादि तरह की चीजों का सेवन किया जाता है। जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। जी हां, सुबह खाली पेट नाश्ते में संतरे और दही जैसी खट्टी चीजे खाने से गैस, एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्या हो जाती हैं।

भीगा बादाम, सुबह उठते ही भीगा बादाम खाना आपके हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। क्यों की भीगा बादाम में एंटीऑक्सीडेंट के साथ साथ फाइबर, विटामिन डी, विटामिन ई और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती हैं। जो शरीर को सेहतमंद बनाती हैं। इसके सेवन से ब्रेन के सेल्स मजबूत होते हैं।

अंकुरित अनाज, सुबह उठते ही अंकुरित अनाज का सेवन हेल्थ के लिए सबसे फायदेमंद होता हैं। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और इंसान का पेट भी साफ रहता हैं। अंकुरित अनाज में फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर को सेहतमंद रहती हैं।

किशमिश, दरअसल किशमिश में आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर में ब्लड सेल्स का निर्माण करती हैं। अगर आप सुबह सुबह इसका सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में ब्लड की कमी नहीं होगी। साथ ही साथ आपके शरीर का रक्तचाप संतुलित रहेगा। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जायेंगे। इसलिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन किशमिश का सेवन करना चाहिए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button