दिल्ली : कृषि बिल पर रार, सत्ता और विपक्ष में तेज हुआ तकरार

पूरे देश में वर्तमान समय में कृषि बिल को लेकर काफी गर्मी देखने को मिल रही है। ऐसे में सोमवार को कृषि बिल के विरोध में यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के राजपथ में आग लगा दी। हालाँकि इस आग पर काबू पा लिया गया है और नियम तोड़ने वाले कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है। वहीं ऐसा करने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के ऊपर निशाना साधा है और पार्टी के कई नेताओं ने कहा है कि, “कांग्रेस, किसानों को बदनाम कराने में लगी हुई है।

इस मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया है कि, कांग्रेस के कार्यकर्ता ट्रक में ट्रैक्टर लाए और इंडिया गेट के पास जलाया, यही है कांग्रेस का नाटक। इसलिए कांग्रेस को लोगों ने सत्ता से बेदखल किया।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कांग्रेस को ट्वीट कर घेरा। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, कांग्रेस का हाथ, हर अराजकता में साथ। सेना के बलिदान एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम विषयों का राजनीतिकरण करने के बाद अब कांग्रेस देश के किसानों को भी अपने राजनीतिक हठ के लिए इस्तेमाल करने पर आमादा है, ट्रैक्टर कांग्रेस के कार्यकर्ता जलाएं और बदनामी किसानों की हो। वाह!

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि, अराजकता की पटकथा लिख अब देश का माहौल खराब करना चाहते हैं और किसानों के नाम पर अपना राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रहे हैं, आगजनी करने वालों पर हो कठोर एक्शन लिया जाना चाहिए।

बता दे कि, देश के अलग-अलग हिस्सों में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर में आग लगा दी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button