प्रियंका के जिम पिक के शेयर करने पर, रणवीर सिंह ने उठाये ये सवाल

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत छोड़ने के बाद अब अपनी अगली बॉलीवुड फिल्‍म की शूटिंग शुरू कर दी है। गौरतलब है कि देसी गर्ल जल्‍द ही फरहान अख्‍तर के साथ फिल्‍म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं। अपनी इस फिल्‍म के प्र‍ियंका जिम जमकर पसीना ब‍हा रही हैं। इसकी तस्‍वीर उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम में फैंस के साथ शेयर की है। देसी गर्ल की इस तस्‍वीर को देखते हुए रणवीर सिंह ने एक फनी कमेंट किया है। जिसे देखकर प्र‍ियंका भी हैरान रही गईं.

Image result for प्रियंका चोपड़ा रणवीर सिंह

प्रि‍यंका इस तस्वीर में जिम के शीशे के सामने खड़े होकर खुद की तस्‍वीर खींच रही हैं। इस तस्वीर के पोस्ट करते ही रणवीर सिंह ने कमेंट कर दिया। रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका चोपडा़ जिम में वर्कआउट कर रही हैं। अब मैंने सब कुछ देख लिया है। मुझे पता है कि आप वर्कआउट के बाद क्या खाती हैं.चीवड़ा।’ इस कमेंट के साथ रणवीर ने हंसने वाला इमोजी बनाई।

वहीं रणवीर के इस कमेंट का रिप्‍लाई देते हुए प्र‍ियंका ने लिखा, ‘नहीं यार..मैंने फोकस और काम के प्रति निष्ठा तुम से ही सीखी है।’ इस कमेंट के साथ ही प्रियंका ने दिल और हंसने वाली इमोजी बनाई है। (यह भी पढ़ें : )

वहीं देसी गर्ल की फिल्‍मों की बात करें तो प्रियंका को हॉलीवुड एक्‍टर क्रिस प्रैट के लीड रोल वाली फिल्म ‘काउबॉय निंजा वाइकिंग’ को साइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका इस फिल्म में क्रिस प्रैट की लवर की भूमिका में नजर आएंगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button