फतेहपुर : ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर : फतेहपुर जिले में हुसेनगंज थाना इलाके के मथैयापुर गांव ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भांजा दिलीप कुमार ने बताया कि मरने से पहले उसके मामा गोरेलाल ने उसे फोन किया था। और बताया था कि उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया है। वह एक कमरे में बंद है। बाहर से ताला लगा हुआ है। कोई भी दरवाजा नही खोल रहा है। उसका दम घुट रहा है। जिसके बाद फोन कट गया।

घटना की सूचना के बाद जब तक मृतक के परिवार वाले उसके ससुराल पहुंचे तो वहां उन्हें कोई नही मिला। ससुराल वाले मृतक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पिता सुंदर लाल का आरोप है कि 15 दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली आई थी। ससुराल वालों ने उसके लड़के को बुलाकर मार डाला।

सीओ सिटी संजय शर्मा के मुताबिक लक्ष्मनपुर गांव के रहने वाला मृतक गोरेलाल की शादी तीन साल पहले मथैयापुर गांव के शिवशंकर की बेटी शशि देवी के साथ हुई थी। 15 दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली आई। मामले में प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में विवाह विच्छेद का वाद भी दाखिल है। मृतक ससुराल कैसे पहुंचा, इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाई की जाएगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button