बलिया : द्वार-द्वार पाँव-पाँव अभियान चलाकर भाजपा सरकार को उखाड़ने हेतु युवा चेतना ने लिया संकल्प…

बलिया के नीरूपुर,जनाड़ी,बड़सरी,बसंतपुर,कपूरी सहित एक दर्जन गाँवों में युवा चेतना के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने विभिन्न लोगों से द्वार-द्वार पाँव-पाँव अभियान के तहत लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं को जाना।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार फेल हो गई है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कोई भी राजनीतिक पार्टी जनता के पक्ष में कार्य नहीं कर रही है एसी परिस्थिति में जनता के हितों के लिए संघर्षरत युवा चेतना को मज़बूत करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश में धर्म के नाम पर हो रही गंदी राजनीति को समाप्त करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें :- आखिर क्यों अब यूपी में तय समय पर नहीं होंगे पंचायत चुनाव…राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारियां।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की गाँव,गरीब,किसान,मज़दूर और नौजवान वर्ग को समृद्ध बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। भाजपा ने नौजवानों को ठगा है हमें एकजुट होकर परिवर्तन कराना होगा।श्री सिंह ने कहा की योगी सरकार में एसपी हत्या करवा रहे हैं हमारा रखवाला ही अब हत्यारा हो गया।

ये भी पढ़ें :- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में बताया कि इतने हजार स्क्वायर किलो मीटर भारत की जमीन हैं चीन के कब्जे में

रोहित कुमार सिंह ने कहा की जनता हमें ताक़त दे हम परिवर्तन करेंगे। युवा चेतना आने वाले समय में विकल्प होगा।इस अवसर पर भगवान पांडेय,अजय राय मुन्ना,चमचम तिवारी,सन्नी तिवारी,निखिल पांडेय,रविशंकर चौधरी,बैजू राय,अजय ओझा,आदित्य चौबे,चंदन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button