बिजनौर या अंबेडकरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं मायावती, ये है प्लानिंग

लखनऊ। सपा-बसपा गठबंधन परवान चढ़ा तो बसपा अध्यक्ष मायावती 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उनके लिए उपयुक्त सीट का चयन किया जा रहा है। बिजनौर या अंबेडकरनगर से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। मायावती चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। वह संसद और विधानमंडल के सभी सदनों की सदस्य रह चुकी हैं। माया पहली बार 1989 में बिजनौर लोकसभा सीट से संसद में पहुंची थीं।

2003 में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा। 2007 में मुख्यमंत्री बनने पर वह विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं और 2012 में राज्यसभा सदस्य चुनी गईं। एक साल पहले उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वह लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वह बिजनौर जिले की नगीना (सुरक्षित) या अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button