बिहार चुनाव 2020 : क्या दलित-मुस्लिम गठजोड़ के दम पर दंभ भर रहे है चिराग पासवान ?

बिहार : रामविलास पासवान  (Ram Vilas Paswan)ने कहा था उनका लक्ष्य 2020 नहीं है, बल्कि 2025 का विधानसभा चुनाव है,  चिराग पासवान अपने बीमार पिता रामविलास पासवान के उस इच्छा को पूरी करने की तैयारी में लगे हैं जिसे, उनके पिता ने एलजेपी के कार्यकर्ताओं के सामने रखा था। क्योंकि मौजूदा परिस्थिति में यह सभी जानते हैं कि एलजेपी का अकेले 143 सीटों पर चुनाव लड़ना, चिराग पासवान के लिए आत्मघाती कदम हो सकता है। बावजूद इसके चिराग पासवान ना सिर्फ नीतीश पर हमलावर रुख अपनाए रखा बल्कि दलित मुस्लिम गठजोड़ की राजनीति वो भी हवा देने की कोशिश में लगे हैं।

पार्टी के स्थापना दिवस पर रामविलास पासवान ने जताई थी यह इच्छा

28 नवंबर 2019 को लोकजनशक्ति पार्टी के 20वें स्थापना दिवस पर पटना में रामविलास पासवान ने कहा वह  मुस्लिमों के असली हितैषी हैं। रामविलास पासवान एलजेपी कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था 2005 में अगर लालू प्रसाद यादव ने उनकी बात मानी होती तो उसी समय बिहार का मुख्यमंत्री कोई मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति होता। रामविलास पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा था कि, उनका लक्ष्य 2020 का विधानसभा चुनाव नहीं है, बल्कि 2025 का विधानसभा चुनाव है, जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू करनी होगी।

रामविलास पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओ से किया था वादा

रामविलास पासवान ने नवंबर 2019 में ही कार्यकर्ताओं से बिहार के सभी 243 सीटों पर अपनी तैयारी रखने की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा था कि वो अपने क्षेत्र में जाए और अधिक से अधिक सदस्य बनाए। रामविलास पासवान ने यह भी वादा किया था कि जो कार्यकर्ता ज्यादा सदस्य बनाएगा टिकट उसे ही दिया जाएगा।

मुस्लिम गठजोड़ की राजनीति

रामविलास पासवान चाहते तो लालू प्रसाद यादव की आरजेडी की सरकार बनवा सकते थे, लेकिन उन्होंने किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग की थी जिसे आरजेडी ने नहीं माना था। तब राज्यपाल बूटा सिंह नवंबर में दोबारा चुनाव कराया था, उस चुनाव में एनडीए की सरकार बनी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चुना गया था। बिहार में बदलाव के साथ ही रामविलास पासवान कमजोर पड़ गए और दोबारा केंद्र की राजनीति में लौट गए थे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button