बुलंदशहर : महिला ने तीन बच्चे को दिया जन्म
बुलंदशहर के जहाँगीराबाद में एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। नॉर्मल डिलीवरी के जरिये पैदा हुए तीन बच्चों में से दो बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। जबकि तीसरा बच्चा अहारनाल में अलग से जुड़ा होने के कारण पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाया था।
शनिवार देर रात क्षेत्र के गांव जिनाई निवासी महिला हेमवती पत्नी राजू को प्रसव पीड़ा के चलते नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया था। जहाँ महिला चिकित्सक डॉ प्रिया चौधरी ने महिला का उपचार शुरू किया। देर रात लगभग 2 बजे महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई। महिला ने तीन बच्चे को जन्म दिया। दो बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि एक बच्चा अविकसित जन्म लिया।
महिला के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पहले दो बेटियां हैं। यह महिला की तीसरी डिलीवरी है। जिसमें उसे एक बेटा व एक बेटी पैदा हुई है। महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराने वाली महिला चिकित्सक डॉ प्रिया चौधरी ने बताया कि जच्चा व दोनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]