याकूब को आज सुबह नागपुर जेल में दी गई फांसी, बॉडी मुंबई लाएगी फैमिली

तहलका एक्सप्रेस प्रतिनिधि नावेद सैफी

कांग्रेस नेता थरूर ने फांसी पर उठाए सवाल, गुरुवार को याकूब की डेड बॉडी लेने जेल पहुंचे उसके भाई।

मुंबई/नागपुर। 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को फांसी दे दी गई। सुबह सात बजे याकूब को फांसी के फंदे पर लटकाया गया और सात बज कर 10 मिनट पर उसकी बॉडी को नीचे उतारा गया। नागपुर जेल के अंदर ही डॉक्टरों ने शव का पोस्टमॉर्टम किया और अब अंडरटेकिंग लेने के बाद डेड बॉडी जेल एडमिनिस्ट्रेशन याकूब की फैमिली को सौंप देगा। बॉडी लेने के लिए याकूब के दोनों भाई (सुलेमान और उस्मान) नागपुर की जेल पहुंचे हैं। इस बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने याकूब की फांसी को लेकर एक ट्वीट किया है जिस पर विवाद हो सकता है। उन्होंने कहा है- सरकार प्रायोजित हत्याएं हमें नीचा दिखा रही हैं, जिसने हमें हत्यारों के स्तर पर ला दिया है। याकूब की फांसी को लेकर गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 10.30 बजे विधानसभा में बयान देंगे। इससे पहले, देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट रात को खुला। याकूब की फांसी पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच ने इस पर सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया। मिश्रा ने कहा कि याकूब को अपने बचाव के पर्याप्त मौके दिए गए। गुरुवार सुबह पांच बजे याचिका रद्द होते ही याकूब को फांसी देने की प्रॉसेस पूरी की गई। इससे पहले देर रात नागपुर पुलिस के जवान ने याकूब की फैमिली को कॉन्फीडेंशियल लेटर होटल में ले जाकर दिया।

LIVE UPDATES…

09:07AM: याकूब की फांसी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का ट्वीट- सरकार ने एक इंसान को फांसी पर चढ़ा दिया इससे मैं बेहद दुखी हूं। सरकार प्रायोजित हत्याएं हमें नीचा दिखा रही हैं, जिसने हमें हत्यारों के स्तर पर ला दिया है।

………………………

09:02AM: नागपुर जेल में चल रही है याकूब की डेड बॉडी फैमिली को सौंपने की तैयारी। पूरी हो रही है कागजी कार्रवाई।

………………………

08:52AM: सपा नेता अबू आजमी ने कहा– याकूब की फांसी पर अफसोस है। याकूब खुद चल कर आया था, खुद सरेंडर किया था। रॉ अफसर बी रमण का ऑर्टिकल पढ़ने के बाद मुझे लगता है कि यह गलत हुआ। हमें सोचना होगा कि दाऊद और याकूब ने बम ब्लास्ट क्यों कराए? इसकी बात भी होनी चाहिए। सरकार तमाशा देखती रही। एक्शन या रिएक्शन दोनों ठीक नहीं है लेकिन एक्शन पर आज तक सजा नहीं हुई और रिएक्शन पर फांसी हो गई।

………………………

08:48AM: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का ट्वीट- याकूब की फांसी पर सरकार, न्यायपालिका ने त्वरित कदम उठा कर मिसाल पेश की है। उम्मीद है कि सारे मामलों में जाति, धर्म से ऊपर उठ कर इसी तरह से फैसले होंगे। संदेह है बाकी केसों में इतनी तेजी से काम होगा। सरकार और न्यायपालिका की साख दांव पर है।

………………………

08:42AM: महाराष्ट्र के एडिशनल होम सेक्रेटरी केपी बख्शी ने कहा-फैमिली ने शव की मांग की थी, जिसके बाद जेल सुप्रिटेंडेंट ने फैसला लिया गया है कि शव फैमली को दे दिया जाएगा। पूरे राज्य में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घटने देंगे। लोग शांति बनाए रखें।

………………………

08:38AM: दोपहर एक बजे तक नागपुर से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा याकूब का शव।

………………………

08:12AM: 10.45 बजे नागपुर से मुंबई एयर एंबुलेंस से लाया जाएगा शव।

………………………

08:17AM: 10.30 बजे के करीब नागपुर जेल से निकाला जा सकती है याकूब की डेड बॉडी।

………………………

08:13AM: बॉडी लेने के लिए याकूब के दोनों भाई (सुलेमान और उस्मान) नागपुर की जेल पहुंचे हैं।

………………………

08:09AM: मुंबई की मरीन लाइन्स में स्थित चंदनवाड़ी कब्रिस्तान (बड़ा कब्रिस्तान) में याकूब के शव को दफनाया जाएगा।

………………………

08:00AM: एयर एंबुलेंस से याकूब की बॉडी मुंबई ले जाई जा सकती है।

………………………

07:48AM: कुछ देर में होटल से नागपुर जेल पहुंच सकते हैं याकूब के भाई,सौंपा जा सकता है डेड बॉडी।

………………………

07:41AM: पाकिस्तान टेरेरिज्म ऑपरेट करता रहा है। गिद्ध की तरह देश पर हमला हुआ, लोगों को बेरहमी से मारा गया। कुछ लोग उसे आखिरी तक बचाने की कोशिश कर रहे थे।उनके कहने से देश नहीं चलता। देश कानून से चलता है। उनके दिमाग को ठिकाने पर लाना चाहिए। ऐसे लोगों की वजह से कसाब घुसता है, मेमन पैदा होता है। अब यह नहीं चलेगा, ऐसे लोगों को सबक मिलेगा। – संजय रावत, शिवसेना के सीनियर लीडर

………………………

07:41AM: पुलिस ने एहतियातन मुंबई में 430 लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

………………………

07:40AM: चंदनवाड़ी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। यहीं याकूब के पिता को भी दफनाया गया था।

………………………

07:35AM: याकूब मेमन की बॉडी मुंबई के घर ले जा सकती है फैमिली। माहीम में है मेमन फैमिली का घर।

………………………

07:30AM: याकूब के पूर्व वकील श्याम केशवानी ने एक टीवी चैनल से कहा- हमारे मुल्क में गिद्ध जैसी मानसिकता वाले लोगों की जीत हुई।

………………………

07:28AM: टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, फांसी यार्ड में मौजूद लोगों ने याकूब की फांसी के बाद दो मिनट तक मौन रखा।

………………………

07:22AM: जेल अधिकारियों ने किया कन्फर्म, 6.25 बजे नहीं सात बजे दी गई फांसी। सात बज कर दस मिनट पर घोषित किया गया मृत।

………………………

07:18AM: विमान से मुंबई लाई जा सकती बॉडी। एयरपोर्ट के रास्ते में बढ़ाई जा रही है सिक्युरिटी।

………………………

07:16AM: याकूब के भाई सुलेमान और उस्मान जेल एडमिनिस्ट्रेशन के संपर्क में हैं।

………………………

07:15AM: 8.15 बजे जेल एडमिनिस्ट्रेशन तय करेगा कि याकूब की बॉडी फैमिली को दी जाए या नहीं।

………………………

07:10AM: फैमिली को बॉडी सौंप दी जाती है लेकिन उससे पहले फैमिली से अंडरटेकिंग ली जाएगी। लेकिन फैमिली बॉडी के साथ कोई जनाजा नहीं निकाल सकेगी।

………………………

07:05AM: टाडा कोर्ट में दी भेजा जाएगा डेथ सर्टिफिकेट, जज हमेशा के लिए बंद कर देंगे केस की फाइल। 1993 बम धमाकों के किसी दोषी को पहली फांसी

………………………

07:01AM: याकूब को फंदे से उतारा गया। फांसी यार्ड में मौजूद डॉक्टर ने घोषित किया मृत।

………………………

06:55AM: याकूब को फांसी के वक्त जेल के फांसी यार्ड में 6 लोग मौजूद थे। डीआईजी और दो कॉन्स्टेबल भी मौजूद थे।

………………………

06:54AM: ज्यूडिशियल सिस्टम की खूबसूरती है, जितने भी प्रोसेस हुए सब सही थे। अंतिम समय तक याकूब को भी बचने के सारे मौके मिले और अंत में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया, जिसके बाद उसे फांसी दी गई। – नलिन कोहली, बीजेपी के प्रवक्ता

………………………

06:45AM: एडीजी होम मिनिस्ट्री को देंगी जानकारी। 10.30 बजे महाराष्ट्र के सीएम देंगे बयान।

………………………

06:40AM: याकूब की लाश का होगा पोस्टमार्टम। चार डॉक्टर करीब-करीब1 घंटा में करेंगे पोस्टमार्टम। जेल में ही होगा पोस्टमार्टम।

………………………

06:35AM: नागपुर जेल में याकूब को फांसी पर लटकाया गया। (टीवी रिपोर्ट्स)

………………………

06:25AM: याकूब की फैमिली नागपुर के होटल में पहुंच चुकी है।

………………………

06:15AM: याकूब को फांसी यार्ड तक ले जाया गया।

………………………

05:37 AM: याकूब ने सुबह की नमाज अदा की।

………………………

05:15 AM: याकूब के वकील आनंद ग्रोवर ने कहा- SC का फैसला गलत, मैं बहुत दुखी हूं।

………………………

05:10 AM: याकूब को नए कपड़े दिए गए।

………………………
05:05 AM: नागपुर में याकूब को फांसी देने की प्रोसेस शुरू।

………………………

5.00AM: सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों की दलीलें खारिज कर दीं और फांसी को बरकरार रखा।

………………………

4.45AM: याकूब को अपना बचाव करने के लिए पूरा समय मिला है।

………………………

4.37AM: 2014 में ही याकूब की दया याचिका खारिज हो चुकी है।

………………………

4.35AM: जज दीपक मिश्रा ने कहा कि 13 जुलाई को ही याकूब के परिवार को जानकारी दे दी गई थी।

………………………

04.30AM: जस्टिस मिश्रा ने कहा कि याचिका में कोई नई बात नहीं है।

………………………

04.25AM: तीन जजों की लार्जर बेंच के हेड दीपक मिश्रा ने फैसला।

………………………

04.15AM: जजों ने ऑर्डर का डिक्टेशन शुरू किया।

………………………

03:58 AM: अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में शुरू की दलील।

………………………

03:56 AM: सुप्रीम कोर्ट में याकूब के वकील ग्रोवर की दलील खत्म।

………………………

03:42 AM: वकील ने कहा- याकूब को मिले 14 दिन का समय, जेल मैन्यूल का दिया हवाला.

………………………

03:20 AM: जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस प्रफुल्ल चंद्र पंत और जस्टिस अमिताव रॉय केस की सुनवाई कर रहे हैं।

………………………

03:15 AM: सुप्रीम कोर्ट में याकूब के वकीलों ने 6 दलीलें सुनाई।

………………………

03:00AM: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरु हुई।

………………………

2.00AM: भारत के इतिहास में पहली बार रात दो बजे सुप्रीम कोर्ट को खोला गया।

………………………

सुरक्षा कड़ी

मुंबई में याकूब के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नागपुर जेल के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। मुंबई पुलिस के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। भड़काऊ ट्वीट्स को डिलीट किया जा रहा है। आईबी ने महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों में अलर्ट जारी किया है। याकूब की फांसी के पहले जेल के सभी जवानों के मोबाइल और गैजेट्स जब्त किए गए। सब की छुट्टियां देर रात रद्द कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट में हुई कार्यवाही जेल प्रशासन ने नागपुर में टीवी पर देखी।

फांसी के वक्त ये थे मौजूद

जेल में याकूब को फांसी देते समय कलेक्टर, जेल अधीक्षक, सीनियर जेलर,एसपी, जेल डीआईजी, एडीजी, मेडिकल अस्पताल के डीन व उनका दल समेत 20 उच्च स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। फांसी यार्ड में 6 लोग थे। उस वक्त जेल के अंदर की सारी व्यवस्था विशेष कमांडो और क्यूआरटी के कंधों पर थी।

नागपुर जेल में हुई 30वीं फांसी

करीब तीस वर्ष बाद नागपुर की सेंट्रल जेल में किसी को फांसी दी गई। मुंबई बम धमाके का आरोपी याकूब मेमन देश में फांसी की सजा पाने वाला 57 वां दोषी है। जेल की स्थापना वर्ष 1864 में हुई थी। इसमें फांसी की सजा पाने वाला सबसे पहला कैदी नंदाल था। 25 अगस्त 1950 को उसे फांसी दी गई थी। उसके बाद 22 सितंबर 2950 को नारायण, 20 फरवरी 1951 सिपाराम, 26 जून1951 सिताराम परव्या, 3 अगस्त 1951 को इमरान, 4 अक्टूबर 1951 भामय्या गोड़ा, 12 जनवरी 1952 को सरदार, 3 अगस्त 1952 में ही नियतो कान्हू, 5अगस्त 1952 में अब्दुल रहमान, 2 सितंबर 1952 को गणपत सखाराम, 24सितंबर 1952 सखाराम फाकसू, 19 मार्च 1953 में विन्सा हरी, 19 जून 1953जागेश्वर मारोती, 4 जुलाई 1953 में प्रेमलाल, 15 सितंबर 1953 में लोटनवाला, 3 फरवरी 1956 में दयाराम बालाजी, 28 अगस्त 1959 में अब्बास खान वजिर खान, 15 फरवरी 1960 बाजीराव तवान्नों, 8 जुलाई 1970 में श्यामराव, 19जनवरी 1973 में मोतीराम गोदान, और 5 जनवरी 1984 में आखिरीबार वानखेडे बंधुओं को फांसी दी गई है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button