यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव लखनऊ में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ ठीक नहीं है। बढ़ती उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या झेल रहे मुलायम सिंह को गुरुवार को दिन में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इमरजेंसी में भर्ती होने ही उनका इलाज शुरू हो गया और अब उनको प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट में गड़बड़ी की शिकायत है। उनके साथ काफी देर तक उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे थे।

मुलायम सिंह यादव बढ़ती उम्र की वजह से आने वाली बीमारियों से पीडि़त हैं। इसके साथ ही उन्हेंं पेट की दिक्कतों के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button