यूपी चुनाव: ये हैं 5 हॉट सीट्स, मैदान में हैं राजनाथ के बेटे से लेकर अखिलेश की बेटी तक

लखनऊ। तकरीबन महीनेभर तक चलने वाले यूपी विधानसभा चुनाव का आगाज होने वाला है। पहले फेज का मतदान 11 फरवरी को होगा। 403 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कई ऐसी सीटें भी हैं, जिनकी गिनती हॉट सीटों में होती है। इन सीटों पर तमाम लोगों की निगाहें होती हैं। इन विधानसभा सीटों पर महत्वपूर्ण नेता चुनाव लड़ रहे हैं। किसी सीट पर राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को टिकट दिया गया है तो किसी सीट पर यूपी कैबिनेट मिनिस्टर आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह खां ताल ठोकेंगे। यहां हम ऐसी ही पांच सीटें बताने जा रहे हैं, जहां बड़े नेताओं के बेटे चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह

12 दिसंबर, 1978 में जन्में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को इस बार पार्टी ने नोएडा सीट से टिकट दिया है। पंकज साल 2002 से राजनीति में काम कर रहे हैं। वे भाजयुमो के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान समय में पार्टी के महासचिव हैं। उनकी नोएडा सीट पर सभी की निगाहें होंगी।

अखिलेश सिंह के बेटी अदिति सिंह 

अखिलेश सिंह रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रहे हैं। वे बाहुबली भी कहे जाते हैं। कांग्रेस पार्टी के साथ साथ वे निर्दलीय और पीस पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार कांग्रेस ने उनकी बेटी अदिति सिंह को मैदान में उतारा है। अदिति ने अपनी पूरी पढ़ाई यूपी के बाहर से ही की है। उन्होंने मसूरी, दिल्ली और अमेरिका से पढ़ाई की। बाद में उन्होंने कुछ समय तक विदेश में नौकरी भी की है। हालांकि, चुनाव लड़ने की वजह से वे वापस रायबरेली आ गई हैं और अब सदर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह खां 

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी सरकार में मंत्री आजम खां के बेटे भी इस चुनावी समर में मैदान में उतर रहे हैं। उन्हें पार्टी ने स्वार टांडा से टिकट दिया है। वहीं, उनके पिता आजम खां रामपुर सीट से विधायक हैं। 27 वर्षीय अब्दुल्लाह खां का ये पहला चुनाव है।

नसीमुद्दीन सिद्दकी के बेटे अफजल सिद्दकी 

अफजल सिद्दकी बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी के बेटे हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। नसीमुद्दीन सिद्दकी के बेटे होने की वजह से भी यूपी चुनावों में लोगों की नजर उनपर रहेगी।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव 

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव को इस बार टिकट दिया गया है। उन्हें लखनऊ कैंट सीट से रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। अपर्णा यादव प्रतीक की पत्नी हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button