यूपी में होने वाले पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन विस्तार के अभियान में जुटी AAP

लखनऊ, आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत और विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन विस्तार के अभियान में जुट गई। साल 2022 के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर और आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के विस्तार के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विभिन्न दलों को छोड़कर पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए लोगों को गहन चर्चा के बाद संगठन में विभिन्न पदों पर प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह की सहमति के बाद कई लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी गई।
कैप्टन सरबजीत सिंह मक्कड़ – प्रदेश उपाध्यक्ष (लखनऊ)
गुरविंदर सिंह- प्रदेश उपाध्यक्ष (अलीगढ़)। गुरविंदर सिंह इगलास सुरक्षित सीट से पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं।
आशुतोष कुमार पांडे- प्रदेश सचिव (कानपुर देहात)
अतुल भारद्वाज- प्रदेश सचिव (मथुरा)

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल- शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा को लेकर किए गए ऐतिहासिक काम को उत्तर प्रदेश में घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और वो दिल्ली सरकार के विकास मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लाना चाहते हैं। श्री सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी औऱ उम्मीद जताई कि सभी नए सदस्य आम आदमी पार्टी के “शिक्षा और अस्पताल” के मॉडल को उत्तर प्रदेश में जनता के बीच ले जाएंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button