ये टिप्स आपके घर को नेचुरल तरीके से रखे ठंडा

गर्मियों के मौसम में सभी लोगों को एसी व कूलर की ठंडी ठंडी हवा खाना बहुत पसंद होता है। पर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा समय तक एसी या कूलर की हवा में रहने से आपकी स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंच सकता है।

Image result for आपके घर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखते हैं ये टिप्स

इसलिए आप अपने घर को ठंडा रखने के लिए एसी या कूलर की स्थान नैचुरल उपायों का प्रयोग करें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो चिलचिलाती गर्मी में भी आपके घर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखेंगे।

1- अपने घर को ठंडा रखने के लिए कभी भी छतों पर गहरा रंग ना करवाएं। गहरा रंग सूरज की रोशनी पड़ने पर जल्दी गर्म हो जाता है। घर को ठंडा रखने के लिए घर की छत पर सफेद पेंट या पीओपी करवाएं। एक रिसर्च के अनुसार ऐसा करने से घर 70 – 80% तक ठंडा रहता है। सफेद रंग के रिफ्लेक्टर रूप में कार्य करता है।

2- गर्मियों के मौसम में हमेशा लाइट कलर की बेडशीट व पर्दों का प्रयोग करें। हमेशा कॉटन के पर्दे व बेडशीट प्रयोग करें। इससे आपके घर में ठंडक बनी रहती है।

3- गर्मियों के मौसम में अपने घर की फर्श पर कालीन ना बिछाएं। ऐसा करने से आपके घर का फर्श ठंडा रहेगा।

4- शाम के समय अपने घर के सभी खिड़की दरवाजे खोल दे। अपने घर की छत पर पानी का छिड़काव करें। इस तरीके से आप का नेचुरल रूप से ठंडा रहेगा।

5- अपने घर के गार्डन या रूम के अंदर ठंडक देने वाले पौधे लगाएं। घर के मुख्य द्वार व बरामदे के आसपास पौधे लगाने से आपका घर ठंडा रहता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button