लखनऊ- अब मजलिसें होंगी ऑनलाइन, मौलाना पेश कर सकेंगे अपनी तकरीरें

Majlis online Maulana able present arguments Lucknow:- लखनऊ. लखनऊ प्रशासन ने आज से शुरू हुए मुहर्रम के महीने में मजलिसों के आयोजन को सशर्त इजाजत दे दी। कोरोना संकट के चलते यह मजलिसें ऑनलाइन ही होंगी। शहर के सात स्थानों पर एक हजरत और पांच अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ मजालिस के आयोजन की अनुमति दी गयी है। यह ऑनलाइन मजलिसें पहली मोहर्रम से लेकर दसवीं मुहर्रम तक चलेंगी।

Majlis online Maulana able present arguments Lucknow:-

जिला प्रशासन ने इमामाबाड़ा आगाबाकर, शिया कॉलेज नक्खास, इमामाबाड़ा नाजमियां, मकबरा सआदतअली खां, गुफरान मॉब, इमामाबाड़ा अफजल महल और मदरसा नाजमियां में मजलिसों के आयोजन की अनुमति दी है।

इजाजत के साथ सख्त चेतावनी भी

  • प्रशासन की तरफ से इस बात की सख्त चेतावनी दी गयी है कि मजलिसों में किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद, सांप्रदायिकता और भड़काऊ वक्तव्य नहीं दिए जाएंगे।
  • कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर मजिलसों के इन्तजामियां के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को शहर में ऑनलाइन मजालिस की अनुमति देते हुए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा…

  • इमामबड़ा गुफरानमाब में मजलिस की अनुमति दे दी गई है।
  • लेकिन यहां ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।
  • अकीदतमंदों को मास्क लगाना होगा व सैनिटाइजर या साबुन से हाथ भी साफ करने होंगे।
  • पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सरकार ने लखनऊ में मुहर्रम और अजादारी की मुख्य मजलिसों पर लगी रोक को खत्म कर दिया है।
  • इमामबाड़ों में मजलिस की अनुमति प्रदान कर दी है।
  • ताजिया रखने और हदिया करने की भी अनुमति मिल गई है।
  • इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के जुलूस की कोई अनुमति नहीं है।

शहर के मुख्य मार्गों पर सबीले नहीं लगेंगी

  • सीपी सुजीत पांडेय ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर सबीले नहीं लगेंगी।
  • इमामबाड़ों और महुल्लों आदि में कोविड गाइडलाइन के अंतर्गत केवल सूखा तबर्रुक ही बांटा जा सकता है।
  • पानी ड्रम में भरकर नहीं बाटा जा सकता।
  • केवल सील बंद बोतल बांटी जा सकेंगी।
  • घरों मे सोशल डिसटेंसिंग का ख्याल रखते केवल परिवार वालों के बीच पूर्व की भांति अजादारी हो सकेगी।
  • लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कोविड-19 के सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन और सैनिटाइजेशन अनिवार्य है।
  • पूरे प्रदेश इन्हीं गाइडलाइन का पालन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम मना सकेंगे।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button