लखनऊ- गजानन को सतरंगी डांस से रिझाया गया…

Gajanan wooed satrangi dance Lucknow:- लखनऊ. लोकप्रिय बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने गणेशोत्सव के स्वागत में शुक्रवार को मनभावन ऑनलाइन डांस शो किया। अपने तरह के इस अनोखे शो की खासियत यह थी कि इसमें देश की विविध भाषाओं में गाये गये गणपति के भजनों को एक माला के रूप में पिरोया गया था। उन भजनों पर अंशिका ने बारी-बारी से नृत्य कर प्रथम देव को गणेशोत्सव में आमंत्रित करने के लिए मनुहार किया।

Gajanan wooed satrangi dance Lucknow up latest hindi news

Gajanan wooed satrangi dance Lucknow :-

नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की इस नृत्यांजली प्रस्तुति को नीशू मनोज की परिकल्पना, शोध और निर्देशन में फेसबुक लिंक पर दोपहर 12.30 बजे से लाइव, पेश किया गया। थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तकनीकी सहयोग से इसे देश भर के हजारों कला प्रेमियों तक पहुंचाया गया।

हे गणपति मेरे घर में पधारो – सब कारज मेरे संवारों

  • नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने सबसे पहलेगजानन को नृत्य कर घर में आने का समर्पित भाव से निमंत्रण दिया।
  • इसके लिए उन्होंने लोकप्रिय भजन “हे गणपति मेरे घर में पधारो – सब कारज मेरे संवारों” पर नृत्य कर सबकी प्रशंसा हासिल की।
  • इस क्रम में अंशिका ने देववाणी संस्कृत में “श्री गणेश” स्तुति पर गंभीरता के साथ भाव नृत्य किया।
  • सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत चूंकि महाराष्ट्र से हुई थी।
  • इसलिए अंशिका ने विशेष तौर से मराठी भाषा के गणपति भजन “गजानंद देवा” पर सुंदर नृत्य किया।
  • प्रथम देव गणेश के जन्मोत्सव के अवसर पर जयकारे लगाए गए।
  • उन्होंने खासतौर से हिन्दी फिल्म अग्निपथ का लोकप्रिय गीत से अपनी प्रस्तुति को विराम दिया।
  • अग्निपथ का लोकप्रिय गीत ‘देवा श्री गणेशा’ पर जोशीला नृत्य कर अपनी प्रस्तुत को विराम दिया।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button