लखनऊ : अमर सिंह के निधन पर सियासी गलियारे में शोक, मुलायम सिंह यादव ने परिवार को भेजा शोक संदेश

अमर सिंह के निधन से मैंने अपना एक महत्वपूर्ण शुभचिंतक मित्र और अनुज खो दिया : मुलायम सिंह

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। निधन की खबर के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने परिवार को शोक संदेश पत्र भेजा है। मुलायम सिंह यादव ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
मुलायम सिंह यादव ने अपने शोक संदेश पत्र में लिखा कि अमर सिंह के निधन से मैंने अपना एक महत्वपूर्ण शुभचिंतक मित्र और अनुज खो दिया है। वो एक कुशल राजनीतिज्ञ रणनीतिकार एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्हें हमेशा अमूल्य सहयोगी और शानदार इंसान के रूप में याद रखा जाएगा।

उन्होंने आगे लिखा बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी अमर सिंह अंतिम सांस तक जीवन के विभिन आयामों में योद्धा की तरह लड़ते रहे। जीवन के अनेक पड़ाव पर वे अपने मित्रों के लिए संकटमोचक सिद्ध होते थे। अमर सिंह का निधन उनके सभी मित्रों के लिए एक बड़ी त्रासदी है। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button