लखनऊ : एक और दलित युवती हुई दरिंदगी का शिकार

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की धज्जियाँ उड़ती नज़र आ रहीं है।  प्रदेश में बलात्कार के मामलें है थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाथरस के बाद अब  राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाने में दलित युवती के साथ गैंगरेप की वारदात हई है। 

साथ ही उल्टा सुलह का दबाव बनाते रहे

गुडम्बा पुलिस की लापरवाही का आलम तो ये है कि दलित युवती के साथ गैंगरैप के एक माह बाद भी गुडम्बा पुलिस ने FIR दर्ज नही की।इतना ही नहीं पीड़ित परिवार स्थानीय चौकी और अफसरो के चक्कर काटता रहा। वहीँ पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गुडम्बा थानेदार और चौकी इंचार्ज बिना कार्यवाही किये उन्हें भगा देते है। साथ ही उल्टा सुलह का दबाव बनाते रहे।

मुकदमें में नामजद विपिन और शकील को गिरफ्तार

दरिंदो ने नौकरी के नाम पर बुलाकर पहले तो बंधक बनाया और गैंगरेप किया। 8 दिन तक 19 वर्षीय दलित युवती को बंधक बनाकर  गैंगरेप किया था। महिला आयोग और मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद दर्ज हुई दलित युवती के साथ गैंगरेप की FIR। पुलिस ने 2 लोगो को आनन-फानन में  गिरफ्तार किया है। मुकदमें में नामजद विपिन और शकील को गिरफ्तार किया है।  साथ 4 अज्ञात लोग अभी भी फरार है। गुडंबा पुलिस पीड़िता को एक महीने पर टहलाती रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button