लखनऊ के पॉश इलाकों में गड्ढा युक्त सड़कें, मलबे से पाटकर चला रहे काम

राजधानी लखनऊ की कई सड़कें जगह-जगह से उधड़ गई है। कागजों पर सड़कों की मरम्मत का काम बहले ही हो रहा है। परन्तु लखनऊ के कई पॉश इलाकों की सड़कें जर्जर हालत में हो चुकी हैं।

इन गड्ढों में मलबा और पत्थर डालकर काम चलाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने सभी सड़कों की मरम्मत कर नए कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही है। जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग अभी भी काम शुरू नहीं कर सका है। नगर अभियंताओं द्वारा सूची तैयार की जा चुकी है।

सरकार की कार्यशैली और नीतियों से जनता त्रस्त – अखिलेश यादव

दरअसल, राजधानी की कई सड़कें इस वर्ष के मानसून में बुरी हालत में तब्दील हो चुकी हैं। राजधानी के गोमती नगर जैसे पॉश इलाके में सड़कों का बुरा हाल है। वही मुख्य मार्ग भी अब जर्जर स्थिति में हो गए हैं। कई जगह आईटीएमएस की लाइटें लगाने के लिए सड़कों की कटिंग तो की गई लेकिन मरम्मत का काम ना होने से सड़के और अधिक जर्जर होती जा रही हैं।

महाराष्ट्र : ठाणे के भिवंडी में इमारत ढही, आठ की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

एसीपी गोमती नगर कार्यालय के सामने की सड़क भी खस्ताहाल हो चुकी है। राजधानी के कैसरबाग में उच्च न्यायालय के सामने की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। आए दिन यहां पर ट्रैफिक दबाव रहता है। सड़कों पर गिट्टी ढ़केली रहती हैं जिसके कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।

विभाग ने सड़कों की सूची बना ली, मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका

पीडब्ल्यूडी विभाग जान कर भी अंजान बना हुआ है। हालांकि विभाग ने सभी सड़कों की सूची बना ली है लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। एक बार फिर 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान किया जा रहा है।

आगरा : मोहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार का इंतजार हुआ खत्म

पीडब्ल्यूडी विभाग डीसीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवाहन पर सड़कों की मरम्मत करने के लिए 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने की बात कर रहा है। लेकिन कहीं ना कहीं बजट के अभाव में यह काम अभी भी नहीं शुरू हो सका है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button