लखनऊ : पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की ग्रह दशा खराब, धोखाधड़ी और जालसाज़ी के मामले में पुलिस ने की फिर गिरफ्तारी

गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य को देखते हुए केजीएमयू में भर्ती कराए गए

लखनऊ : पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति फिर गिरफ्तार, धोखाधड़ी जालसाज़ी के मामले में पुलिस ने की गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी

लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को शुक्रवार रात फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।

बतादे कि बीते 4 सितंबर को ही गायत्री प्रजापति को हाईकोर्ट से रेप केस में जमानत मिली थी। रेप मामले में जेल में बंद यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को 2 महीने की राहत दी है। गायत्री प्रजापति लखनऊ जेल में कई महीनों से बंद थे। गायत्री प्रजापति अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री रहे हैं।

 

गायत्री प्रजापति के खिलाफ एक एफआईआर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में दर्ज की गई थी। यह एफआईआर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पूर्व वकील दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने करवाई थी। एफआईआर में पीड़ित महिला को भी आरोपी बनाया गया है।

त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मामले को रफा-दफा करने के लिए रेप पीड़िता और आरोपी गायत्री प्रजापति के बीच करोड़ों का लेनदेन हुआ। त्रिपाठी ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला ने उन्हें गैंगरेप मामले में फरवरी 2019 में प्रजापति और अन्य सहआरोपी के पक्ष में ऐफिडेविट दाखिल करने को कहा था और जब उन्होंने विरोध किया तो महिला ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button