लखनऊ- प्रॉपर्टी डीलर की उसके ही दोस्तों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, मचा हड़कंप

Property dealer own friends shot dead broad daylight Lucknow:- लखनऊ. यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। बुधवार को लखनऊ में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मामला पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 14 स्थित बरौली का है जहां बदमाशों ने घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची।

Property dealer own friends shot dead broad daylight Lucknow:-

पुलिस ने घायल दुर्गेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने केस से जुड़े एक आरोपी मनीष यादव को उसकी गाड़ी के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है।

दुर्गेश के साथ रहने वाले एक साथी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक ऑडी व एक स्कॉर्पियो कार में 7-8 लोग सवार होकर घर आए, जिसमें एक महिला पलक ठाकुर भी शामिल थी, जो गोमती नगर विस्तार में रहती है। उसके साथ मनीष यादव नाम का एक लड़का भी था।

बताया जा रहा है मनीष साथ में अन्य लोग दुर्गेश के साथ ही प्रापर्टी डिलींग का काम करता थे। वे सभी लोग सुबह घर में घुसे और दुर्गेश को तलाशने लगे। तभी पता चला कि दुर्गेश बाथरूम में है। इसपर बाथरूम का दरवाजा खटखटा कर दुर्गेश को बाहर निकाला गया। बाहर निकलते ही पहले दुर्गेश को बुरी तरह पीटा गया। सभी लोग घर के बाहर आए, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।

मामले पर एसीपी कैंट बीनू सिंह ने बताया कि सुबह दो कार में सवार हो लोग दुर्गेश के घर आए थे। सभी ने अंदर बैठकर काफी देर तक बातचीत की। बाहर जाते समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि रुपए के लेनदेन में ही विवाद हुआ है, जिसके बाद दुर्गेश को गोली मारी गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 68 लाख रुपये के लेन-देन की बात सामने आई है। वहीं मृतक दुर्गेश यादव गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ लूट ,रंगदारी, धोखाधड़ी जैसे लखनऊ व गोरखपुर में आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो साल पहले उसके खिलाफ हजरतगंज थाने में नौकरी के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं कड़ा गया आरोपी मनीष यादव फर्रुखाबाद के शिकोहाबाद का रहने वाला है।

#Property dealer, #friends, #broad daylight, #shot, #murdered,

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button