लखनऊ :राज्यपाल ने बापू को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का किया आह्वाहन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर राष्ट्र उनका नमन कर रहा। लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ गांधी प्रतिमा पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राज्यपाल ने कही ये बात…

देश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती की अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि बापू की शिक्षाएं आदर्श राष्ट्र के निर्माण में प्रकाश स्तम्भ के समान हैं। उन्होंने कहा कि बापू के दिखाये मार्ग पर चलकर हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं। श्रीमती आनंदीबेन ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है तथा वोकल फाॅर लोकल का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के मार्ग का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में कही ये बात…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। राष्ट्रपिता गांधी जी के विचारों को अपनाने से पूरे विश्व में शान्ति और सद्भाव स्थापित होगा, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है। उनकी शिक्षा का अनुसरण ही गांधी जी के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि सत्य-अहिंसा के माध्यम से बापू के नेतृत्व में चला भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन विश्व इतिहास में विलक्षण है। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश और मानव सेवा में व्यतीत किया। चरखे, खादी व स्वदेशी के माध्यम से उन्होंने स्वावलंबन और श्रम की गरिमा को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि साफ-सफाई, ईश्वर की आराधना के समान है। इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने की शिक्षा दी। वर्तमान सरकार गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप सम्पूर्ण प्रदेश में स्वच्छता के व्यापक प्रसार में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button