लखनऊ : समाजवादी छात्रसभा के छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय में बापू की प्रतिमा पर दी पुष्पांजलि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आज पूज्य गांधी जयंती के मौके पर समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए सत्याग्रह किया गया।

लविवि के छात्रों ने देश व प्रदेश में फैली अराजकता, गुंडाराज, दलितों,पिछड़ो एवं महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ एवं संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए सत्याग्रह किया गया।


लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता महेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्रामस्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।

 

समाजवादी छात्रसभा के इकाई अध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया था जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई थी। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है।

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से अंकित सिंह बाबू, सर्वेश कुमार शुक्ला, महेंद्र सिंह यादव,अवनीश यादव,गौरव पांडेय, वीरू पाल, दीपेश गुप्ता,आलोक यादव, सुब्रत अवस्थी,अमित कुमार, शिवम कृष्णा, अक्षय यादव, सुमित पाल, सुजीत रावत, हिमांशु यादव, मनीष कुमार, सौरभ प्रताप सिंह, अजीत विधायक, अजय सिंह, सचिन यादव एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button