संतकबीरनगर : बेख़ौफ़ दबंगों ने की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

सरकार महिला सुरक्षा के लाख दावे कर ले पर आएं दिन ऐसे मामले देखने को मिल ही जाते है। तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस का 24 घंटे आपकी सेवा में हाजिर भी जुमला ही साबित हो रहा है।  बेख़ौफ़ दबंगों ने महिला की पिटाई कर कर  रहे है और पुलिस नदारद है। शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतज़ार होगा।

दरअसल, संतकबीरनगर (Santakbirnagar) के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र ( Kotwali Khalilabad) के महाकाल गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक व्यक्ति महिला की पिटाई करता नज़र आ रहा है। संतकबीरनगर से एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत जोरों से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है।

दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए और उसने महिला की पिटाई कर दी

मामूली सी कहासुनी के बाद बेखौफ दबंग ने महिला की पिटाई करनी शुरू कर दी। महिला ने पुलिस से आरोपी दबंग की शिकायत पहले ही कर रखी थी।  इसके बावजूद पुलिस की तरफ से कोई करवाई नहीं की गयी।पुलिस की तरफ से कोई करवाई न होता देख दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए और उसने महिला की पिटाई कर दी।

महिला ने शिकायती पत्र देकर लगाया न्याय की लगायी  गुहार

महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर सख्त करवाई करने की गहर लगायी है। तो दूसरी तरफ पुलिस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद  छानबीन में जुट गयी है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button