सहारनपुर: बेटियां नहीं है सुरक्षित, दुष्कर्म का एक और मामला आया सामने

उत्तर प्रदेश में रेप के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। हाथरस और बुलंदशहर के मामले सामने आने के बाद अब अगला मामला सहारनपुर से आया है जहां,न कुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पीड़ित किशोरी 10वीं की छात्रा है।

वहीं इस हादसे के बाद पीड़िता पिता ने ये बयान दिया है कि,शुक्रवार की रात उसकी नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बेटी के रोने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और वह ऊपर कमरे में पहुंचा तो दोनों बेटियां डरी सहमी रो रही थीं। पूछताछ करने पर बड़ी बेटी ने बताया कि दो युवकों ने छत के रास्ते आकर उसे दबौच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते से भाग गए। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

इसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर कोतवाल केपी सिंह रात में ही पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। के पी सिंह के मुताबिक  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ करा दी गई है। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भी भेज दिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 

 

 

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button