हिमाचल में चट्टान घर पर गिरी, दफन हुई फैमिली, J&K में रुकी अमरनाथ यात्रा

himachal9धर्मपुर (हिमाचल)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मंडी जिले के धर्मपुर में एक चट्टान खिसकर घर पर गिर गई जिसमें एक ही फैमिली के सभी तीन मेंबर दफन हो गए। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम मलबा हटा कर घायलों को निकालने की कोशिश कर रही है। इससे पहले धर्मपुर में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से 5 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। इस कारण कुल्लू, मनाली, शिमला, मंडी, ऊना जैसे शहरों में कई जगहों पर पानी भर गया है। वहीं, शुक्रवार को लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। इसके चलते अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है।
 चार बसें बहीं, छह लोगों को बचाया गया
धर्मपुर बस स्टैंड के पास बादल फटने के बाद चार बसें बह गईं। हालांकि, बस में कोई नहीं था। बाढ़ के कारण बस स्टैंड से बसों की आवाजाही रुक गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार सुबह स्टैंड से बसों की आवाजाही शुरू हो पाती, उससे पहले ही अचनाक पानी आ गया। 4 बसें बह गईं। स्टैंड पर मौजूद 6 लोग बस की छतों पर चढ़ थे। उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया गया। बता दें कि शुक्रवार को हमीरपुर में 3 मकान ढह गए थे। मलबे के नीचे आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। शिमला में आम लोगों के जीवन पर इस बारिश का काफी असर पड़ा है। ऊपरी शिमला में सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शिमला जाने वाली सड़कों पर भारी जाम लगा है। इस कारण खड़ापत्थर और कोटखाई जैसे इलाकों में सेब से लदे ट्रक फंसे हैं। शुक्रवार को शिमला के कसुम्पटी में नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ था। इस वजह से अभी भी ट्रैफिक जाम लगा है।
 जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, अमरनाथ यात्रा रुकी
 शुक्रवार रात जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड के कारण कई गाड़ियां फंस गईं। नेशनल हाईवे के एसएसपी ट्रैफिक संजय कोटवाल ने कहा, ”उधमपुर में खेरी के पास शुक्रवार रात लैंडस्लाइड के कारण ट्रैफिक रोक दिया गया।” इस वजह से शनिवार को अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। ऑथरिटी ने जम्मू बेस कैंप में ही श्रद्धालुओं को रोक दिया है। लैंडस्लाइड के कारण हाईवे पर जमा मलबे को हटाने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) लगातार काम कर रहा है। अफसरों का कहना है कि शनिवार शाम से पहले मलबा हटा पाना मुश्किल है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button