1928 से अब तक कब कौन-कौन बना BCCI प्रेसिडेंट, ये रही पूरी लिस्ट

मुंबई। शशांक मनोहर बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन गए हैं। 20 सितंबर 2015 को जगमोहन डालमिया के निधन के बाद ये पद खाली हुआ था। मनोहर दूसरी बार बीसीसीआई प्रेसिडेंट बने हैं। इससे पहले वो 2008 से 2011 तक इस पद पर रहे थे।
दो बार प्रेसिडेंट बनने वाले दूसरे व्यक्तिः
बतौर बीसीसीआई प्रेसिडेंट ये शशांक मनोहर का दूसरा टर्म है। उनसे पहले एन. श्रीनिवासन भी दो बार प्रेसिडेंट बन चुके हैं। सबसे ज्यादा बार ये पद संभालने के मामले में जगमोहन डालमिया टॉप पर रहे। उन्होंने तीन बार अध्यक्ष पद संभाला। सबसे पहले 2001 में बीसीसीआई प्रेसिडेंट बने डालमिया को दूसरा मौका 2013 में मिला था। तब अध्यक्ष रहे श्रीनिवासन की कंपनी और आईपीएल टीम का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था। दबाव के कारण तब श्रीनिवासन को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था और डालमिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, तब डालमिया सिर्फ 4 महीने के लिए ही अध्यक्ष रहे थे। चार महीने बाद श्री निवासन फिर अध्यक्ष बन गए थे।
1928 में चुना गया पहला प्रेसिडेंटः
1928 में ब्रिटिश इंडस्ट्रलिस्ट ग्रांट गोवन बोर्ड के पहले प्रेसिडेंट बने थे। वो गोवन ब्रदर्स लि. कंपनी के एमडी थे। खेलों के शौकीन गोवन ने दिल्ली में 1922 एक क्रिकेट क्लब भी बनाया था।
ये हैं बीसीसीआई के पहले पांच प्रेसिडेंटः
नाम
|
कब से
|
कब तक
|
|
1.
|
ग्रांट गोवन
|
1928
|
1933
|
2.
|
सर सिकंदर हयात खान
|
1933
|
1935
|
3.
|
हमिदुल्लाह खान
|
1935
|
1937
|
4.
|
केएस दिग्विजय सिंह
|
1937
|
1938
|
5.
|
पी. सुब्बरायन
|
1938
|
1946
|
1975 तक ये रहे प्रेसिडेंटः
6.
|
एन्थॉनी एस डि’मीलो
|
1946
|
1951
|
7.
|
जेसी मुखर्जी
|
1951
|
1954
|
8.
|
महाराजकुमार विजय आनंद
|
1954
|
1956
|
9.
|
सरदार सुरजीतसिंह मजीठिया
|
1956
|
1958
|
10.
|
आरके पटेल
|
1958
|
1960
|
11.
|
एमए चिदंबरम
|
1960
|
1963
|
12.
|
फतहसिंह राव गायकवाड़
|
1963
|
1966
|
13.
|
जेड आर ईरानी
|
1966
|
1969
|
14.
|
ए एन घोष
|
1969
|
1972
|
15.
|
पी एम रुंगटा
|
1972
|
1975
|
* माधवराव सिंधिया के रहते ही शशांक मनोहर के पिता कभी उपाध्यक्ष पद का चुनाव हार गए थे।
16.
|
रामप्रकाश मेहरा
|
1975
|
1977
|
17.
|
एम चिन्नास्वामी
|
1977
|
1980
|
18.
|
एसके वानखेड़े
|
1980
|
1982
|
19.
|
एनकेपी साल्वे
|
1982
|
1985
|
20.
|
एस श्रीरमन
|
1985
|
1988
|
21.
|
बीएन दत्त
|
1988
|
1990
|
22.
|
माधवराव सिंधिया
|
1990
|
1993
|
23.
|
आईएस बिंद्रा
|
1993
|
1996
|
24.
|
राज सिंह डूंगरपुर
|
1996
|
1999
|
25.
|
एसी मुथैया
|
1999
|
2001
|
* जगमोहन डालमिया कुल तीन बार बीसीसीआई प्रेसिडेंट बने। इसमें उनका दूसरा टर्म मात्र 4 महीने का रहा।
26.
|
जगमोहन डालमिया
|
2001
|
2004
|
27.
|
रणबीर सिंह महेंद्रा
|
2004
|
2005
|
28.
|
शरद पवार
|
2005
|
2008
|
29.
|
शशांक मनोहर
|
2008
|
2011
|
30.
|
एन श्रीनिवासन
|
2011
|
2013
|
31.
|
जगमोहन डालमिया (अंतरिम)
|
2013
|
2013
|
32.
|
एन. श्रीनिवासन
|
2013
|
2014
|
33.
|
शिवलाल यादव (अंतरिम)
|
2014
|
2014
|
34.
|
सुनील गावसकर (अंतरिम, आईपीएल)
|
2014
|
2014
|
35.
|
जगमोहन डालमिया (निधन)
|
2015
|
2015
|
36.
|
शशांक मनोहर
|
2015
|
–
|
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]