कन्नौज : प्रदेश में जल्द खुलेंगे 20 कृषि विज्ञान केंद्र : कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार में कृषि व कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत आज कन्नौज पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

प्रदेश सरकार में कृषि व कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत आज कन्नौज पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने किसानों की आय दो गुना करने वाले कृषि यंत्रों की निर्माणशाला का उद्घाटन किया गया साथ ही पर्यवारण मजबूत करने के लिए वृक्षा रोपण भी किया।

ये भी पढ़े-नई दिल्ली : पूर्व IFS अधिकारी यशवर्धन सिन्हा होंगे अगले मुख्य सूचना आयुक्त

मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि सरकार का संकल्प है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाए। कृषि यंत्रों से सम्बंधित जो भारत सरकार व प्रदेश सरकार की मिशन एग्रीकल्चर और मैग्नीशियम के अंतर्गत योजनाएं है उसमें कृषि यंत्रों को किस प्रकार से किसान के बीच में लाया जाए जिससे किसानों की आय बड़े उसके लिए कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि PM मोदी  के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया गया है आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत सभी को आत्मनिर्भर बनाना है। सभी को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई हैं। प्रदेश में एक बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। प्रत्येक विभाग से रिपोर्ट ली जा रही है कि किस विभाग में कितने पद खाली हैं सबको भरने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कोई भी युवा बेरोजगार ना रहे हमारे उत्तर प्रदेश में 4 कृषि विश्वविद्यालय हैं। किसान की आय कैसे दोगुनी उसको संसाधन उपलब्ध हो इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र और खोले हैं। विज्ञान केंद्रों में तकनीकी माध्यम से किसानों को जानकारी दी जा रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button