कर्नाटक : 21 साल के टाइगर ने इस बिमारी के कारण तोड़ा दम

कर्नाटक में सोमवार सुबह विक्रम की मौत हो गई है। दरअसल, विक्रम एक 21 साल का टाइगर था। उम्र संबंधित बीमारी के चलते मौत हो गई।

बेंगलुरु: कर्नाटक में सोमवार सुबह विक्रम की मौत हो गई है। दरअसल, विक्रम एक 21 साल का टाइगर था। उम्र संबंधित बीमारी के चलते मौत हो गई। कर्नाटक के पिलकुआ जैविक उद्यान में यह टाइगर रहता था। जानकरी के लिए बता दें कि टाइगर की उम्र की 18-21 वर्ष तक के बीच होती है।

कुछ दिन पहले जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान की लॉयन सफारी में एक शेर की रविवार को मौत हो थी। जयपुर चिड़ियाघर के उपवन संरक्षक (वन्यजीव) उपकार बोराना ने  बताया कि चार साल के शेर ‘कैलाश’ की सुबह मौत हो गई है। उन्होंने बताया था कि शाम को भोजन के बाद शेर ने उल्टी की थी। पशु चिकित्सक ने उसका उपचार किया और रातभर देखभाल की, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मुताबिक, शेर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। बोराना ने बताया कि शेर की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए उसके विभिन्न अंगों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए बरेली स्थित भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा गए हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में बाघों की लगातार मौत और शिकवा-शिकायतों के चलते राज्य शासन ने पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक केएस भदौरिया को हटा दिया  गया था।  उन्हें वन मुख्यालय में पदस्थ किया गया था। वहीं ग्वालियर के बाद बैतूल वन वृत्त की कमान भी अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button