24 घंटे में 27 लोगों ने किशोरी से किया दुष्कर्म!

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है| एक दंपति नौकरी का झांसा देकर 17 वर्षीय पीड़िता को जयपुर ले गए। यहां एक होटल में किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। आरोप है कि 24 घंटे में उसके साथ 27 लोगों ने रेप किया। अगले दिन वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर मंगोलपुरी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी परिजनों के साथ मंगोलपुरी में रहती है। घर की गरीबी देखते हुए उसने नौकरी की तलाश शुरू की। किशोरी का आरोप है कि 30 अगस्त को इलाके के ही रॉकी और उसकी पत्नी उसे नौकरी लगवाने की बात कहकर अपने साथ जयपुर ले गए। यहां उसे एक होटल में रखा। दंपति बहाना बनाकर उसे कमरे में छोड़कर चले गए। इसके बाद होटल कर्मचारी मुकेश, अनिल, अर्जुन औैर एक अन्य ने उसके साथ कुकर्म किया।
इतना ही नहीं लड़की के साथ 24 घंटे में 27 लोगों ने बलात्कार किया। उसे यहाँ खाना भी नहीं दिया गया| अगले दिन वह किसी तरह वहां से भागी और बस से दिल्ली पहुंचने के बाद मंगोलपुरी थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दंपति समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी को पकड़ने के लिए जयपुर में छापेमारी कर रही है। दंपति ने खुलासा किया कि वह किशोरी को देह व्यापार में धकेलना चाहते थे।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]