World Habitat Day 2020: लोगों को आश्रय, भोजन और कपड़ों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है यह दिन
वर्ल्ड हैबिटेट डे हर साल अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को मनाया जाता है. इसका मकसद सतत विकास के बारे में लोगों को जागरुक करना होता है. जिससे हर मानव बस्ती की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर खराब स्थिति में सुधार लाया जा सके.
World Habitat Day 2020: वर्ल्ड हैबिटेट डे हर साल अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को मनाया जाता है. इसका मकसद सतत विकास के बारे में लोगों को जागरुक करना होता है. जिससे हर मानव बस्ती की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर खराब स्थिति में सुधार लाया जा सके.
धूप में जलते हुए या बारिश में भीगते हुए या दिन भर के थके-मांदे इंसान को सिर्फ आश्रय के रूप में घर ही नजर आता है। पक्षी और जानवर भी दिन भर खाने-पानी की तलाश के बाद अपने ठौर की ओर ही जाते हैं। घर किसी भी जीव के लिए वह उत्तम स्थान है, जो उसे सुरक्षित होने का अहसास दिलाता है। व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान ही हैं। घर हर इंसान का सपना होता है। सबकी चाहत होती है कि उसके सपनों का घर भले छोटा, पर अपना होना चाहिए।
हर साल अक्टूबर के प्रथम सोमवार को हम वर्ल्ड हैबिटेट डे यानी विश्व पर्यावास दिवस मनाते हैं। विश्व पर्यावास दिवस को हमारे मूल अधिकारों जैसे कि आश्रय, भोजन और कपड़ों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
विश्व पर्यावास दिवस सर्वप्रथम 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक संकल्प के माध्यम से घोषित किया गया था। इस दिन संयुक्त राष्ट्र बेहतर आवासीय व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं, गतिविधियों, विकास की योजनाओं और इसे प्राप्त करने के समाधान के बारे में चर्चा करता है। हर साल इसे अलग थीम पर मनाया जाता है, जो बेघरों के लिए आश्रय, सुरक्षित शहर, स्लम क्षेत्रों का विकास, शहरी शासन में महिलाओं का योगदान जैसे विषयों से जुड़ी होती है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]