दो सगे भाईयों से शादी कर सुहागरात से ठीक पहले दुल्हनों की इस हरकत ने उड़ा दिये सबके होश

शादी एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। शादी से लड़का-लड़की हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ रिश्ते में बंध जाते हैं। यह रिश्ता विश्वास और प्यार का रिश्ता माना जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

शादी एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। शादी से लड़का-लड़की हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ रिश्ते में बंध जाते हैं। यह रिश्ता विश्वास और प्यार का रिश्ता माना जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दो सगे भाइयों की हुई दो सगी बहनों की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो सगे भाइयों की दो सगी बहनों के साथ शादी हुई। लेकिन सुहागरात से ठीक पहले दोनों ही दुल्हनों ने ऐसी हरकत की, जिससे दोनों दुल्हों और उनके परिवार वालों के होश उड़ गए।

सुहागरात से ठीक पहले किये ये गंदा काम

बता दें कि मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है, जहां दो सगे भाईयों से दो सगी बहनों ने शादी की और फिर सुहागरात से ठीक पहले शौच का बहाना कर फिल्मी अंदाज में जेवर और नकदी लेकर फरार हो गईं। दुल्हनों को तलाशने के बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा, जिससे दोनों दूल्हे भी मायूस हो गए हैं।

यह भी पढे़ं : लालू प्रसाद यादव का ऑडियो वायरल होने से मचा बवाल, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

वहीं, दोनों दुल्हन के विदा होकर बाह थाना क्षेत्र के फरेरा गांव की ससुराल आने के तीन घंटे बाद ही फरार होने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

दुल्हनों ने किया शौच का बहाना

मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे दोनों ससुराल पहुंची दुल्हनों ने शौच जाने की बात कही। इस पर सास दोनों बहुओं को लेकर खेत पर गई थीं। वहां पर एक दुल्हन ने अपने लोटे में लाया गया पानी फेंक दिया और फिर सास को पानी लाने के बहाने वहां से भेज दिया। सास जब पानी लेकर लौंटी तो दोनों दुल्हन वहीं से गायब थीं, जिससे वह घबरा गईं, उन्हें लगा कि दुल्हनों के साथ कोई अनहोनी नहो गई हो।

फिर जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तब वह गांववालों के साथ मिलकर गायब दुल्हनों को तलाश में जुट गए। लेकिन दोनों दुल्हनों को कोई सुराग नहीं मिला। काफी देर बाद घरवालों को यकीन हो गया कि दुल्हन अपनी मर्जी से भागी हैं, क्यों कि दोनों दुल्हन अपने पहने हुए जेवरात भी साथ ले गई।

पहले से ही थी दुल्हनों के भागने की तैयारी

बताया जाता है कि दोनों दुल्हनों की वहां से भागने की पहले से तैयारी थी, इसके लिए एक गाड़ी पहले से गांव के बाहर खड़ी थी। ऐसी आशंका जताई कि दोनों दुल्हन का पता भी गलत हो सकता है। वह सोनभद्र की नहीं, बल्कि किसी और जिले की हो सकती हैं।

पिता ने अपने बेटों को शादी के लिए एक लाख भी रुपए दिए थे। इससे कि उनका घर बस सके, लेकिन बेटों के सिर पर सेहरा बंधने के तीन घंटे बाद ही दुल्हनों के गायब होने से पिता का सपना टूट गया। इस घटना से दोनों दूल्हे और उनका काफी परिवार परेशान है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button