आयुर्वेद टिप्स: बासी मुंह ये चीजें खाने से दूर होती हैं सारी परेशानियां

स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। स्वास्थ्य का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आनेवाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबंधन करने में सफलतापूर्वक सक्षम हों। वैसे तो आज के समय मे अपने आपको स्वस्थ रखने के ढेर सारी आधुनिक तकनीक मौजूद हो चुकी हैं, लेकिन ये सारी उतनी अधिक कारगर नहीं हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इन चीजों का सेवन करने से स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहता है। जल्‍द ही सेहत भी बन जाती है। बस शर्त ये है कि इन चीजों को बासी मुंह खाना है….

ये भी पढ़े-राजा भैइया से जुड़ी ये दिलचप्स बातें, जिसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

गुड़ को बेहद लाभदायक माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ खाना चाहिए। अगर गुड़ के साथ गुनगुना पानी भी हो तो कहने ही क्‍या। इससे शरीर को काफी उर्जा मिलती है। खून साफ होता है। कई तरह की बीमारी दूर होती है। इससे पूरे दिन एसिडिटी नहीं होती। सुबह खाली पेट किशमिश खाएं। भीगी हुए किशमिश खाएंगे तो ज्‍यादा फायदेमंद है। किशमिश में मौजू पोषक तत्‍व, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

लहसुन की डली खाएं। पाचन के लिए रामबाण है। पेट फूलने की समस्‍या होती है तो ये काफी फायदेमंद रहेगा।

भीगे बादाम खाएं। इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम आदि पोषक तत्व आते हैं। बादाम जब भी खाएं इसके छिलके उतारकर खाएं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button