शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन ने किया ऐसा काम, जिसे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

हिन्दू रीतिरिवाजों की माने तो शादी सात जन्मों का बंधन है। ऐसी मान्यता है कि एक बार शादी के बंधन में बंधने के बाद ये रिश्ता सात जन्मों के लिए हो जाता है।

हिन्दू रीतिरिवाजों की माने तो शादी (Marriage) सात जन्मों का बंधन है। ऐसी मान्यता है कि एक बार शादी के बंधन में बंधने के बाद ये रिश्ता सात जन्मों के लिए हो जाता है। शादी में अब तक अपने कई अजीबो-गरीब मामले देखे और सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको ऐसे एक मामलें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान कर आप हैरान रह जायेंगे।

ये भी पढ़ें- वैक्सीनेशन के बाद कितने दिनों तक नहीं होगा कोरोना?… के सवाल पर बोले एम्स निदेशक

दरअसल, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को ताक पर रखने वाला मामला बिहार के गोपालगंज जिले का सामने आया है, जहां शादी (Marriage) के पांच दिनों बाद ही विवाहिता अपने बुआ के बेटे संग फरार हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा पहले भी भाग चुका है।

पुलिस को विवाहिता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी सगाई के दूसरे दिन भी अपने बुआ के बेटे के साथ भाग गई थी। हालांकि, बाद में उसे समझा-बुझाकर वापस बुलाया गया था और फिर उसे शादी (Marriage) के लिए मनाया गया था।

बिना सहमति के कराई गई लड़की की शादी

आपको बता दें कि पूरा मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि लड़की का काफी दिनों से अपनी बुआ के बेटे के साथ चल रहा था। बिना लड़की की सहमति के उसकी दूसरी जगह पर शादी (Marriage) तय कर दी गई। ऐसे में वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसके बाद परिवार वाले उसे समझा कर वापस ले आए थे, लेकिन अब शादी के पांच दिन बाद ही वह फिर से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

इस मामले में विवाहिता के पति का कहना है कि वह पत्नी को ढूंढने के लिए बार-बार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके बाद सारण मंडल के डीआईजी ने मामले में संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सगाई के दूसरे दिन भी भाग गई थी लड़की

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 22 फरवरी 2021 को उसकी शादी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गांव की एक लड़की से हुई थी। पीड़ित का कहना है कि इसके पहले सगाई के दूसरे दिन भी उसकी पत्नी अपनी बुआ के बेटे के साथ भाग गई थी। बाद में उसे समझा कर वापस लाया गया था।

पीड़ित पति का कहना है कि लड़की के माता-पिता के कहने पर बिना किसी दहेज के शादी (Marriage) हुई थी, लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही वह फिर से अपनी बुआ के बेटे के साथ फरार हो गई। पति ने पुलिस से अपील की है कि वह उसकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढ कर घर वापस ले आए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button