ARROGANT हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

arogantश्यामल कुमार त्रिपाठी
अन्ना आंदोलन के समय आन्ना के सबसे करीबी रहे अरविन्द केजरीवाल एक साहसी, भ्रष्टïाचार के दुश्मन और देशभक्त नौजवान के रूप में हर किसी को दिख रहे थे। देश में भ्रष्टïाचार की जड़े इस कदर लोगों के जेहन पर छा चुकी हैं। जिसके लिए अरविन्द केजरीवाल अन्ना हजारे का साथ लेते हुए लड़ाई लडऩे को तत्पर दिख रहे थे। यह अलग बात है कि अन्ना का आंदोलन सरकार की मंशा के अनुरूप ही गर्त में समा गई, लेकिन अन्ना के इस अनशन ने आम जन के अंदर पुरानी राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ जहर भर दिया। इतना ही नहीं इस अन्ना आंदोलन ने एक नई पार्टी का उदय करा दिया। जिसकी बागडोर अरविन्द केजरीवाल ने अपने हाथों में लिया। उस समय अरविन्द का यह कदम हर किसी को बेहद संतोषजनक लगता था क्योंकि उस समय तक यही अरविन्द केजरीवाल आम जनता की लड़ाई लडऩे वाले अरविन्द केजरीवाल हुआ करते थे। पुरानी राजनीतिक पार्टियों के प्रति लोगों के अंदर इतना गुस्सा था जिसे अरविन्द केजरीवाल ने सच का नगाड़ा पीटकर भुना लिया, लेकिन इसके तुरंत बाद अरविन्द केजरीवाल का नया रूप देखने को मिलने लगा।
यह नया रूप था ‘ऐरोगेंटÓ अरविन्द केजरीवाल। ऐरोगेंट शब्द ही इनके लिए सबसे उचित शब्द दिख रहा है। कारण है कि ये आज भी देश की वैसी ही जनता की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो सिर्फ और सिर्फ दूसरों की बुराई करके ही अपना जीवन यापन करते हैं। हद तो यह हो गई है कि यह अरविन्द केजरीवाल पूरे ब्रह्मïांड में सिर्फ और सिर्फ खुद को ही सत्यवादी, भ्रष्टïाचारमुक्त और जो कर रहे हैं वही सही है ऐसा समझने लगे हैं। यह पहले इंसान हैं जो किसी के खिलाफ कुछ भी बोल सकते हैं और बोलने के बाद यह भी कहने से बाज नहीं आते कि उन्होंने जो कहा है वही सही वही सत्य है। गत्ï दिनों एक चैनल पर चल रहे इंटरव्यूह में अरविन्द केजरीवाल ने जिस तरीके से सवालों के जवाब दिए उसे सुनने के बाद अरविन्द केजरीवाल के प्रति मन खिन्न सा हो गया। ऐसा लगने लगा कि दिल्ली की जनता ने आवेश में आकर अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर डाली है। उनकी यह गल्ती आने वाले समय में उनके लिए बहुत बुरा समय लेकर आएगी। अरविन्द केजरीवाल परिवारवाद और रिश्तेदारवाद के सख्त खिलाफत करते दिखाई देते थे लेकिन आज अपनी रिश्तेदारी निभाते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के पद पर अपनी पत्नी के बहुत करीबी रही महिला को पीठासीन कर दिया। जब सवाल किया गया तो अरविन्द केजरीवाल चिढ़ते हुए ऐसा व्यवहार करने लगे जैसे सवाल करने वाले ने कोई पाप कर दिया हो। केजरीवाल के खिलाफ आप कोई सवाल उठाइए वह बड़ी ही चिढऩ भरे लहजे में बस एक ही जवाब देते हैं। मैं तो जी बहुत पाक-साफ आदमी हूं और मैं जो करता या कहता हूं वही सही है। केजरीवाल जी भूल गए आप कि जो पार्टी साठ सालों से देश पर राज कर रही थी आज वह दो प्रतिशत पर सिमट गई। अगर आप ने भी अपना यह ऐरोगेंट वाला रवैया नहीं बदला तो यही दिल्ली की जनता जिस शिद्दत से आपको भारतीय राजनीति की सीमा में ले आई है उसी शिद्दत से आपको भारतीय राजनीति के इतिहास का हिस्सा भी बना देगी। वैसे आपके प्रति ऐरोगेंंट शब्द की उत्पत्ति मेरी खुद की उपज है। और ये इसलिए है कि शायद आप इसी माध्यम से अपना आइना देख सकें और संभव हो तो खुद में बड़ा बदलाव ला सकें।
9984999919 AND 9956643333

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button