सऊदी महिला को घेर इजरायली सैनिकों ने मारी गोली, हमले का लगाया आरोप
अफुला। इजरायल में सैनिकों ने एक सऊदी महिला को गोली मार दी। इजरायली सेना का दावा है कि महिला ने एक सिक्युरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उस पर गोली चलाई गई। 30 वर्षीय इस महिला का नाम असरा जिदान तौफीक अबेद बताया गया। इजरायल की अफुला बस स्टेशन की इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसे फेसबुक पर पोस्ट किया गया है, जिसे कुछ ही समय में ही 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो फुटेज में महिला कई इजरायली सैनिकों और पुलिस से घिरी नजर आ रही है। पुलिस और सेना के जवान उसे गोली मारने की धमकी देते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जवानों ने महिला पर गोली चला दी। पुलिस का कहना है कि महिला हाथ में चाकू लिए हुई थी और उसने सिक्युरिटी गार्ड पर हमले की कोशिश की। जवानों ने उसे हिब्रू और इंग्लिश में बार-बार चाकू फेंकने के लिए कहा, लेकिन वह किसी भी हाल में ऐसा करने को राजी नहीं हुई, तब उस पर गोली चलाई गई।
जख्मी हालत में महिला को पोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई। कहा जा रहा है कि महिला मेंटल प्रॉब्लम से जूझ रही थी। इधर, इस घटना के बाद पेशे से इमाम महिला के पिता और उसके भाई को परिवार के कई सदस्यों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]