पिंपल्स की समस्या से छुटकारा ऐसे पाय
अगर किसी लड़की के चेहरे पर पिंपल्स आ जाए तो इससे चेहरा भद्दा व बदसूरत दिखाई देने लगता है। पिम्पल्स की समस्या बढ़ने पर स्किन में तेज दर्द भी होने लगता है। पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए बाजार में बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रयोग करने की स्थानआप अपने खान-पान में कुछ चीजों को शामिल करके पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
1- नींबू का जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह बॉडी को अंदर से साफ करने का कार्यकरता है। नींबू पानी का सेवन करने से बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। बॉडी की गंदगी साफ होने से पिंपल्स की समस्या नहीं होती है व स्कीन कुदरती रूप से खूबसूरत हो जाती है।
2- स्किन के लिए एलोवेरा बहुत लाभकारी होता है। प्रतिदिन एलोवेरा का जूस पीने से स्किन से जुड़ी बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो रोज प्रातः काल एक गिलास पानी में दो चम्मच एलोवेरा जूस डाल कर पिए।
3- संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी व एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। जो पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से संतरे का जूस पीने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]