फतेहपुर: रेप पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, इंसाफ के लिए लगा रही है गुहार

फ़तेहपुर में एक रेप पीड़िता इंसाफ के लिए पुलिस के दफ्तरों का चक्कर काट रही है, लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को नही गिरफ्तार किया है।

फ़तेहपुर में एक रेप पीड़िता(rape victim) इंसाफ के लिए पुलिस के दफ्तरों का चक्कर काट रही है, लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को नही गिरफ्तार किया है। बता दें की रेप के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिसने एक बच्चे को जन्म भी दिया है। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद भी पुलिस ने अभी तक बच्चे का डीएनए टेस्ट नही कराया है।

शनिवार को रेप पीड़िता(rape victim) क्रांति फाउंडेशन संस्था के संचालिका सौम्या सिंह पटेल के साथ एसपी सतपाल अंतिल के कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामला जाफरगंज थाना इलाके का है, जहाँ महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पूर्व में ही केस दर्ज किया था। पीड़िता की बहन का आरोप है कि केस दर्ज हुए पांच-छह महीने बीत गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को नही गिरफ्तार किया है।

क्रांति फाउंडेशन संस्था की संचालिका सौम्या सिंह पटेल का आरोप है कि वह पिछले छह माह से पीड़िता को लेकर थाना पुलिस व अफसरों के दफ्तरों का चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न ही पीड़िता के बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया है। घटना के बाद गांव वालों ने भी पीड़ित और उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया है। सौम्या ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार ‘मिशन शक्ति’ के तहत बहन-बेटियों और महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चला रही है, तो वहीं दूसरी ओर फ़तेहपुर पुलिस गंभीर मामलों में भी लापरवाही की सभी हदे पार कर रही है।

ये भी पढ़े-क्या आप जानते है हनुमान जी की इस एक गलती की वजह से हुई थी भगवान श्रीराम की मृत्यु?

घटना के बावत एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि थाना जाफरगंज इलाके में एक महिला से रेप का मामला संज्ञान में आया था। जिस सम्बन्ध में थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है, मामले में बच्चे का डीएनए टेस्ट की कार्यवाई अभी शेष है, जिसे पूर्ण कर आगे की कार्यवाई की जाएगी। पीड़िता या उसके परिजनों को ग्रामीणों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात गलत है। दौरान विवेचना आरोपियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से अरेस्ट इस्टे ले रखा है। मामले की तफ़्तीश पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button