अभय चौटाला का बड़ा बयान, किसानों पर हुए लाठीचार्ज का बदला लेकर रहेंगे

उत्तर प्रदेश के बागपत में पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय चौटाला ने हाथरस कांड को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों और नेताओं के ऊपर कुछ दिन पहले हाथरस में की गई पुलिस लाठी चार्ज से मन बहुत दुखी है।

उत्तर प्रदेश के बागपत में पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय चौटाला ने हाथरस कांड को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों और नेताओं के ऊपर कुछ दिन पहले हाथरस में की गई पुलिस लाठी चार्ज से मन बहुत दुखी है। यूपी सरकार ने किसानों और नेताओं के ऊपर जान बूझकर लाठी चार्ज की है। अगर किसानों को जल्द न्याय नही मिला तो हरियाणा यूपी पंजाब राजस्थान के किसान इकठ्ठा होकर यूपी ओर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

दरअसल आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते ओर इनेलो पार्टी के प्रमुख अभय चौटाला बागपत होते हुए मुजफ्फरनगर में होने वाली लोकतंत्र बचाओ महा पंचायत में हिस्सा लेने जा रहे थे। बागपत में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर कुछ देर के लिए रुके अभय चौटाला ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए हाथरस कांड पर एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि हाथरस कांड पर बीजेपी सरकार आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। अगर राहुल गांधी जयंत चौधरी पीड़ितों के परिवार वालो से मिलकर उनका दुख बाटने के लिए जाते है तो बीजेपी सरकार उन पर लाठी चार्ज करती है। उन्होंने कहा कि किसान नेता पीड़ितों से मिलकर उनका दुख बाटने हाथरस जा रहे थे। यूपी सरकार ने पशुओं की तरह नेताओ ओर किसानों पर जान बूझकर लाठी चार्ज कराई।

जिसमे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी भी किसानों के साथ पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस गए थे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को भी यूपी की बीजेपी सरकार न्याय नही दिला पा रही है। जबकि परिजनों को बिना बताए हाथरस की पीड़िता का शव घर से ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया और पीड़िता के परिजन रोते बिलखते हुए रह गए। उन्होंने कहा कि किसान और नेताओं के ऊपर हुए लाठी चार्ज का बदला वह लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द किसानों को न्याय नही मिला तो हरियाणा यूपी पंजाब राजस्थान के किसान इकठ्ठा होकर यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button