रामदास अठावले की पार्टी में शामिल होंगी एक्ट्रेस पायल घोष

फिल्म अभिनेत्री पायल घोष जल्द ही राजनीति में नजर आ सकती है।बहुत दिनों  से खबरे आ रही थी एक्ट्रेस पायल घोष रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आरपीआई में शामिल होने वाली है।

फिल्म अभिनेत्री पायल घोष जल्द ही राजनीति में नजर आ सकती है। बहुत दिनों  से खबरे आ रही थी एक्ट्रेस पायल घोष रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आरपीआई में शामिल होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री पायल घोष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आरपीआई की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं उनके वकील को भी एडवोकेट विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की खबरे आ रही है।

आपको बता दे कि, बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस खाफी सुर्खियों में बनी हुई। अभिनेत्री पायल घोष ने अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने मुंबई के पुलिस स्टेशन में यौन शोषण का केस भी दर्ज कराया था। वहीं फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए अपनी सफाई में कहा था कि उन पर लगाए सारे आरोप बेबुनियाद है और ये सब इनकी छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है।

इस, मामले में पायल घोष ने सरकार से इंसाफ की गुहार भी लगाई  थी। जिस पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने पायल घोष का समर्थन करने के साथ  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात भी की थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button