दिल्ली: एयर इंडिया आज से करेगा अपनी उड़ान शुरू, ‘एयर बबल’ शेड्यूल का किया ऐलान

एयर इंडिया आज से अपनी उड़ान शुरू करेगा। एयर इंडिया आज से दिल्ली से टोक्यो के लिए उड़ान भरेगा। मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया दिल्ली से टोक्यो के लिए अपने ‘एयर बबल’ शेड्यूल का ऐलान की है।

एयर इंडिया आज से अपनी उड़ान शुरू करेगा। एयर इंडिया आज से दिल्ली से टोक्यो के लिए उड़ान भरेगा। मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया दिल्ली से टोक्यो के लिए अपने ‘एयर बबल’ शेड्यूल का ऐलान किया है। एयर इंडिया की उड़ानें 2 नवंबर से 28 दिसंबर 2020 तक दिल्ली से टोक्यो जाएंगी। वहीं, टोक्यो से दिल्ली के लिए शेड्यूल 4 नवंबर से 30 दिसंबर 2020 तक का है।

आपको बता दे कि, भारत और जापान अब एयर बबल सिस्टम का हिस्सा हैं। दूतावास के मुताबिक, जापान में भारतीय दूतावास के साथ यात्रियों के पंजीकरण की कोई जरूरत नहीं है। हाल-ही में भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए ओमान के साथ एक अलग द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था स्थापित की थी। जिसके बाद ऐसा करने वाला ओमान भारत के साथ एयर बबल करार करने वाला 16वां देश बन गया ।

यह भी पढ़े:  फ़िरोज़ाबाद : छेड़छाड़ विरोध करने पर महिला के साथ चार लोगों ने किया ये ख़ौफ़नाक काम

गौरतलब इन देशों की सूची में अफगानिस्तान, बहरीन, भूटान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, मालदीव, नाइजीरिया, ओमान, कतर, यूएई, यूके और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।

एयर बबल के अंतर्गत दो देशों के वैलिड वीजा वाले यात्री दूसरे  देश में बिना किसी परेशानी के सफर कर सकते हैं। एयर बबल के तहत विदेश में रहने वाले भारतीय बिना किसी परेशानी के देश वापस लौट सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button