सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड की बदहाली के लिए भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

झांसी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बुंदेलखंड (Bundelkhand) की जनता ने...

झांसी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बुंदेलखंड (Bundelkhand) की जनता ने भाजपा को सौ फीसदी समर्थन देकर सांसद और विधायक दिए, लेकिन भाजपा ने बुंदेलखंड को सौ फीसदी धोखा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड का न बजट में ध्यान रखा और न योजनाओं को गति दी।

दरअसल, ओरछा में चल रहे पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में आये सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि शिविर में भाजपा के झूठ पर चिंतन किया जाएगा, क्योंकि भाजपा ने सरकार बनने के बाद सिवाय झूठ और गुमराह करने के कुछ नहीं किया। सपा सरकार में जो योजनाएं हमने चलायी थीं, वह गति नहीं पकड़ पा रही। उन्होंने कहा कि योजनाओं को धीरे चलाकर उनका क्रेडिट लेने की कोशिश की जा रही है। जो एम्बुलेंस सपा ने चलायी थीं, उन्हें बर्बाद किया गया।

ये भी पढ़ें- यूपी से बड़ी खबर: योगी सरकार ने 40 IAS अफसरों का किया तबादला, देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में समाजवादी पार्टी ममता बनर्जी के साथ रहेगी।

 

इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, युवा नेता हीरेन्द्र यादव, देवेंद्र यादव, सिंकू यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राजीव दीक्षित

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button