भारतीय जनता पार्टी ने बुंदेलखंड की जनता को दिया 100% धोखा: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में बुंदेलखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की जहां 100% मदद की

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चुनाव में बुंदेलखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की जहां 100% मदद की, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने बुंदेलखंड की जनता को 100% धोखा दिया। उन्होंने कहा कि विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं।

ये भी पढ़ें-अमेठी : लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांसद भारतीय जनता पार्टी का है, लेकिन इसके बाद जब बजट की बात आई तो बुंदेलखंड की जनता को धोखा दे दिया गया। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महोबा और झांसी में किसानों ने आत्महत्या कर ली है। पिछली सरकार में जो परियोजनाएं चल रही थीं, उन परियोजनाओं को धीरे धीरे इसलिए पूरा किया जा रहा है, ताकि भारतीय जनता पार्टी का नाम उससे जुड़ा रहे। अखिलेश ने कहा कि वर्तमान सरकार ने एंबुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार ने 500 बैड के जिस अस्पताल की शुरुआत की थी, वह आज तक नहीं बन सका। पश्चिम बंगाल के चुनावों के संबंध में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ममता बनर्जी के साथ में है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार में रहेंगे।

रिपोर्ट-  मदन यादव

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button